A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्र

एसटी कॉर्पोरेशन के कर्मचारी 05 मार्च को करेंगे हड़ताल

वंदेभारतलाइवटीवी न्युज नागपुर:- महाराष्ट्र एसटी कामगार संगठन की ओर से महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन महामंडल के कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर पूरे राज्य भर में बस डिपो एवं विभागीय कार्यालयों के सामनें 05 मार्च को आन्दोलन धरना प्रदर्शन करेंगे। नागपुर विभाग के सभी 08 डिपो विभागीय कार्यालयों में प्रदर्शन किया जायेगा। महाराष्ट्र एसटी कामगार संगठन के राज्य उपाध्यक्ष अजय हटेवार के अनुसार सरकार ने पांच महिने पहले कर्मचारियों को यह आश्वासन दिया था जिसे अभीतक पूरा नही किया गया। सरकार ने अप्रैल 2020 में वेतन वृद्धि की घोषणा की थी , परंतु प्रत्यक्ष रूप से अप्रैल 2024 से दी गई इसके अतिरिक्त सन् 2016-20 के करार की बकाया रकम देने , 2018 से बकाया महंगाई भत्ता देने सरकारी कर्मचारियों की तरह।53% के अनुसार महंगाई भत्ता देने समेत कई अन्य मांगों को लेकर इस ओर सरकार का ध्यान आकर्षित किया जायेगा।

Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!