A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकोटा
Trending

पूर्व सरपंच शांति बाई के जन्मदिवस पर लगाया रक्तदान शिविर

137 यूनिट रक्त का हुआ संग्रहण 

 

IMG 4675IMG 20250302 WA0674

सातलखेड़ी में पूर्व सरपंच शांति बाई के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें रक्तदान शिविर संयोजक भाजपा सुकेत मंडल महामंत्री राकेश वर्मा ने बताया की सातल खेड़ी में पूर्व सरपंच शांति बाई के जन्मदिन के उपलक्ष में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।जिसमे रक्तदाताओं ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया। रक्तदान के लिए रुधिरा ब्लड बैंक झालावाड़ की टीम मौजूद रही जिसमे डॉ.लक्ष्मण सिंह गौड ,ब्लड बैंक प्रभारी महावीर मीणा व उनकी टीम उपस्थित रही। रक्तदान शिविर में कई बीजेपी कार्यकर्ता पूर्व सरपंच शांति बाई को जन्म दिवस की बधाई देने पहुंचे। वही रक्तदान करने में महिलाओं ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया । वहीं पूर्व सरपंच शांति बाई ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सातलखेड़ी के नवीन भवन के लिए पर्दे भेंट किए। रक्तदान शिविर में PHC प्रभारी डॉ.मुकेश गुप्ता,धीरज सिंह सिसोदिया जिला परिषद सदस्य, सुनील गौतम उपप्रधान, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र व्यास, समाज सेवी नितिन शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष सविता लक्षकार, निर्मल कुमार, दीपक सिनोलिया, शशि प्रजापति,राजेश मेहरा,रामप्रसाद प्रजापति, राकेश जाटवा, जगदीश प्रजापति, खूपचंद श्रंगी, महेंद्र गोमे, युवा शक्ति संगठन, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!