?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले की

देवांगन जन कल्याण समिति द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का भव्य आयोजन 8 मार्च को

महिलाओं के लिए ज्ञानवर्धक एवं मनोरंजक कार्यक्रम तथा विविध प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन

IMG 20250306 130718
Oplus_131072

भिलाई। देवांगन जन कल्याण समिति भिलाई के तत्वावधान में 8 मार्च को 3 बजे से परमेश्वरी भवन प्रगति नगर रिसाली में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। उक्त जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन ने बताया कि श्रीमती सुमन देवांगन एवं कल्पना भानु देवांगन की अगुवाई में इस अवसर पर देवांगन समाज की महिलाओं के लिए ज्ञानवर्धक एवं मनोरंजक कार्यक्रम तथा विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। समारोह में महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भर एवं प्रगतिशील महिलाएं, महिलाओं की प्रगति में बाधक तत्व, रूढ़िवादी बेड़ियों एवं परंपराओं से मुक्ति , सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में महिलाओं का योगदान आदि विषयों पर आमंत्रित अतिथि गण एवं महिलाएं अपने विचार व्यक्त करेंगी। इस अवसर पर महिलाओं पर केंद्रित रोचक प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन होगा। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा। समारोह में नगर निगम रिसाली की महापौर शशि सिन्हा, आयुक्त मोनिका वर्मा, दुर्ग की महापौर अलका बाघमार, नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, सांसद विजय बघेल की धर्मपत्नी रजनी बघेल, पूर्व महापौर निर्मला यादव आदि विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किए गए हैं।

 

Back to top button
error: Content is protected !!