
राष्ट्रीय सुरक्षा के तहत् रात्रि में सड़क दुघर्टना से बचाव हेतु वाहनों पर लगाए थ्री एम ट्रैंगल रेडियम स्टीकर।
सड़क दुर्घटना आज की सबसे बड़ी त्रासदी, विकसित भारत के लिए सड़क सुरक्षा नियमों की पालना अत्यावश्यक, फिरोज़ ख़ान
पाली : जोधपुर पाली राष्ट्रीय राजमार्ग के परियोजना प्रबंधक के श्रीकांत निर्देसानुसार राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के चौथे दिन आज शुक्रवार को सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया । जिसमें हेलमेट एवं सीट बेल्ट लगाकर बाइक चालकों को गुलाब के फूल देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर सीएसआर मैनेजर फिरोज़ खान ने बताया कि- सड़क दुर्घटना के दौरान गोल्डन आवर की भूमिका अहम होती है, तत्काल मदद से बचाई जा सकती है जानें, इस अंतराल में सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाना उसके जीवन के लिए बहुत जरूरी होता है। इस प्रकार की मदद से हादसों में होने वाली मौतों में पचास प्रतिशत तक की कमी लाई जा सकती है। सुरक्षा अधिकारी मुख्तार सिंह ने बताया कि वाहन दुर्घटना में असामयिक मृत्यु स्वजन के लिए बहुत ही दर्दनाक, पीड़ादायक और कष्टदायक होती है। यातायात के नियमों का पालन न करने और नशे में वाहन चलाने से ही दुर्घटना होती है। वर्तमान समय दुर्घटना होने का मुख्य कारण है मनुष्य का जीवन तेज होना, वाहनों पर सौ प्रतिशत निर्भरता,मोबाइल,नशा और मन की अस्थिरता ही दुघर्टना का कारण बनता है हम सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु हाईवे से सटे हुए प्रत्येक गांवों में ट्रेक्टर ट्राली, टैंकर, बाईक इत्यादि वाहनों पर निशुल्क रेडियम रिफ्लेक्टर स्टिकर लगाए जा रहे हैं। जिससे रात में होने वाली सड़क दुर्घटनाओ की रोक थाम हो सके। इस मौके पर पैरामेडिक स्टॉफ सहित टोल कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम दिनांक 07/03/2025





