A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्र

होली खेलने पर एलर्जी हो सावधानी बरतें

20250314 090716
卐 होली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाऐं 卐
====================== वंदेभारतलाइवटीवी न्युज नागपुर-: फाल्गुन मास मे होली का त्योहार आता है। होली का बच्चों युवाओं बुजुर्गों महिलाओं सभी को बेसब्री से इंतजार रहता है। होली पर लोग खूब जमकर मस्ती करते हैं रंग गुलाल अबीर से होली खेलते हैं। आजकल रंग और गुलाल अबीर में कई तरह के रसायन घुले रहतें हैं। जिससे होली खेलने के बाद त्वचा(स्कीन) संबंधी परेशानी होने लगती है। जिससे शरीर में खुजली जलन आदि परेशानी हो जाती है। होली खेलने के बाद ऐसी समस्या होने पर सावधानी बरतनी चाहिए ज्याद परेशानी होने पर पर अपने चिकित्सक से संपर्क कर इलाज करवाना चाहिए। यदि चेहरे पर एलर्जी हो जाए तो इससे बचने के लिए घी या नारियल तेल लगाना चाहिए। यह त्वचा के सूखेपन को कम करने मे मदद करता है। खुजली दानों से राहत भी देता है। चेहरे पर एलर्जी अथवा दानों को ठीक करने के लिए नीम की पत्तियों को पीसकर चेहरे पर लगाना चाहिए चेहरा सूख जाए तो ठंडे पानी धो लेना चाहिए। होली के रंग से चेहरा की रंगत खराब होने पर दही बेसन का फेसपैक बनाकर लगा सकते हैं। इसे त्वचा पर लगाने के बाद मसाज करें बाद में धो लें ऐसा करने पर चेहरा साफ होने लगेगा। एलर्जी को कम करने में एलोवेला जेल भी मददगार साबित होता है। एलोवेरा जेल को चेहरे पर लगाएं कुछ समय के लिए सूखने दें चेहरा सूख जाए तब साधारण जल से धो लें। ऐसा संभव हो तो दिन में दो तीन बार करें। इससे एलर्जी से काफी राहत मिलती है। होली में रंग गुलाल अबीर आदि खेलने पहले किसी अच्छी कंपनी के हैवी ऑयल मॉइश्चराइजर चुनकर लगाना चाहिए। नारियल तेल अथवा बादाम का तेल लगा सकते हैं। होली पर तेज धूप से स्कीन खराब होने लगता है। इसके लिए वॉटर बेस्ड सन स्क्रीन का उपयोग कर सकते हैं। होली पर रसायनिक रंगों का उपयोग करने से बचना चाहिए। होली के रंग को मिटाने के लिए ठंडे पानी से नहाना चाहिए। स्कीन पर होली खेलने के बाद खुजली जलन या दानें हो जाने पर नहाते समय पर इसे रगड़ना नही चाहिए, रगड़ने पर स्कीन और कटने फटने लगती है। होली खेलते समय में हाथ पैरों में पूरे कपड़े पहनने चाहिए इससे त्वचा की रक्षा होती है। नाखूनों पर रंग न जमे इसके लिए नेल पेंट नाखूनों पर लगाना चाहिए।।। ( नोट- : यह एक सामान्य जानकारी है किसी भी तरह से चिकित्सा राय या विकल्प नही है। और अधिक गुणवत्तापूर्ण जानकारी के लिए कृपया अपने चिकित्सक विशेषज्ञ से सलाह जरूर ले ले। )

[yop_poll id="10"]
Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!