A2Z सभी खबर सभी जिले की

कलश यात्रा के साथ विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ

यात्रा में श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा।

सिद्धार्थनगर : भनवापुर विकास क्षेत्र के चौखड़ा गांव में श्रीराम जानकी मंदिर नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया गया है। शुभारंभ भव्य कलश यात्रा से हुआ। यात्रा में श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा।

कलश यात्रा में गांव की महिलाएं, किशोरियां, बच्चे व युवक सभी मंदिर की परिक्रमा कर गांव भ्रमण किया।

राप्ती नदी पर पहुंच कर शास्त्री सुनील ने कलश में जल भरवाया। इसके बाद कलश यात्रा वापस होकर पुन: मंदिर पर पहुंची। शास्त्री ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर कलश स्थापित कराया। कथा वाचक पूज्य श्री बलराम दास जी महाराज ने कहा कि यज्ञ से जहां मन की चेतना में विकास होता है, वही वातावरण में फैली अशुद्धियां दूर होती हैं। धर्म की चर्चा होने से पूरे क्षेत्र में शांति का वातावरण कायम रहता है। इस युग में मानव कल्याण के लिए यज्ञ, पूजा- पाठ आदि धार्मिक कार्य करते रहना चाहिये। शिव लीला तथा राम के लीलाओं को सुनने एवं अनुकरण करने से सभी प्रकार के कष्ट से मुक्ति मिलती है। साथ साथ कथा का आनंद ले, जिसका समय शाम 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक है,जो 17 मार्च शुभारंभ हो कर नौ रात्रि तक होगा।

Back to top button
error: Content is protected !!