A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेखरगोन

रंगपंचमी की गेर में इस बार उड़ेंगे फूल और हर्बल गुलाल, नगर पालिका ने की खास तैयारी

रंगपंचमी की गेर में इस बार उड़ेंगे फूल और हर्बल गुलाल, नगर पालिका ने की खास तैयारी

शहर में इस बार रंगपंचमी पर्व का उत्सव और भी रंगीन और खास होने वाला है। नगर पालिका परिषद द्वारा निकाली जाने वाली पारंपरिक गेर में इस बार इंदौर की तर्ज पर ब्लोअर शॉवर मशीन से करीब 10 क्विंटल हर्बल गुलाल और फूल उड़ाए जाएंगे।

यह गुलाल पूरी तरह प्राकृतिक होगा, जिसे नगर पालिका के सहयोग से महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार किया गया है। इसमें केवल अरारोट और मिठाइयों में उपयोग होने वाले खाद्य रंगों का उपयोग किया गया है, किसी प्रकार का रासायनिक पदार्थ नहीं मिलाया गया है।

मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री एमआर निगवाल ने बताया कि इस बार गेर में सिर्फ प्राकृतिक गुलाल ही उपयोग किया जाएगा। फायर फाइटर के माध्यम से रंगों की बौछार की जाएगी, जिससे युवाओं और नागरिकों को विशेष आनंद मिलेगा।

नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती अरुणा छाया जोशी और निर्माण समिति अध्यक्ष श्री धीरेन्द्र चौहान ने बताया कि इस बार गेर में पानी की बौछार के साथ गुलाल और फूल भी मशीन से बरसाए जाएंगे। नगरपालिका कर्मचारी संघ अध्यक्ष श्री मुकेश सोनी ने कहा कि इसके लिए पूरी तैयारियां कर ली गई हैं

Back to top button
error: Content is protected !!