A2Z सभी खबर सभी जिले की

शाहगंज नगर में निकली भव्य कलश यात्रा

जेसीआई शाहगंज सिटी की तरफ से मंगलवार को नगर में निकली कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में महाप्रसाद एवं शुद्ध पेयजल वितरित किया गया । श्रद्धालुओं ने संस्था के सदस्यों को आशीर्वाद दिया ।

अध्यक्ष दीपा सेठ ने बताया कि पक्का पोखरा स्थित श्री ठाकुर जी राम जानकी मंदिर में आयोजित होने वाले श्री विष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ के पहले दिन मंदिर परिसर से कलश यात्रा निकाली गई । इस यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु महिलाएं और पुरुष सम्मिलित हुए और नगर भ्रमण किया । उन्होंने बताया कि डाकखाना तिराहे पर संस्था की तरफ से यात्रा में शामिल सैकड़ों श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद और बोतलबंद शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गई । कार्यक्रम संयोजक शुभम गुप्ता ने सभी का आभार जताया ।

कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष दिनेश चंद्र गांधी, दीपक जायसवाल, सौरभ सेठ, निर्भय जायसवाल, राम अवतार अग्रहरि, मंटू चौरसिया, वीरेंद्र जायसवाल, सुशील मोदनवाल, सचिव आदित्य अग्रहरि, धीरज जायसवाल, रौनक मोदनवाल, शिवम् साहू आदि मौजूद रहे ।

राज कुमार सेठ

मैं एक प्राइवेट टीचर हूँ। पत्रकारिता मेरा शौक है।
Back to top button
error: Content is protected !!