
देवरिया, चीनी मिल चलाओ संघर्ष समिति का बैतालपुर मिल चलाने को लेकर कलेक्ट्रेट में चल रहा धरना 125वें दिन जारी रहा। सभा को संबोधित करते अशोक मालवीय ने कहा कि प्रदेश सरकार के मुखिया ने बैतालपुर चीनी मिल को चलाने को चार-चार बार घोषणा कर चुके हैं, लेकिन आंदोलन के आठवें वर्ष भी किसानों की मांग पूरी नहीं हो सकी है।
धरने में समिति के अध्यक्ष बृजेंद्र मणि त्रिपाठी, विकास दुबे, नागेंद्र शुक्ला, उत्तेज मिश्रा, कोमल यादव, संजीव शुक्ला, अफरोज अली, मुन्नीलाल पासवान, दीनदयाल शर्मा, बकरीदन अली, टाइगर यादव, पंडित वेद प्रकाश, राम इकबाल चौहान, विजय कुमार सिंह, शिवप्रसाद बारी, राम प्रकाश सिंह, रामचंद्र चौहान, जगदीश यादव, स्वयंवर चौहान, मृत्युंजय मंणि त्रिपाठी, राम सिहासन यादव आदि शामिल रहे।











