
महराजगंज: निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कन्मीसवा में शुक्रवार की सुबह 10 बजे एक तेंदुए ने एक ही घर के चार लोगों को बुरी तरह घायल कर दिया हैं। जिसमें एक किशोर गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। सभी अपने खेत में पानी चलाने के लिए गए हुए थे।
यह भी पढ़ें | वंदे भारत News: सिंचाई विभाग की टीम को ग्रामीणों ने रोका, जमकर हुआ हंगामा, जानिए पूरा मामला। वंदे भारत के संवाददाता अनुसार खेत में तेंदुआ पहले से ही घात लगाये हुए बैठा हुआ था और अचानक चारों पर हमला बोल दिया।घायलों को इलाज के लिए निचलौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें | कोल्हुई: पेट्रोल पंप पर दादागिरी पड़ी महंगी, पुलिस ने लिया ये एक्शन
वहीं वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर तेंदुए को पकड़ने की भरपूर कोशिश कर रही है। ड्रोन कैमरे से खेत की निगरानी की जा रही है।








