
अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में असलहा कारतूस के साथ 8 अभियुक्त हुये गिरफ्तार..
बस्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, 8 गिरफ्तार
बस्ती 22 मार्च 25.
थाना कलवारी पुलिस, एसओजी टीम और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया। इस दौरान 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से 10 अवैध असलहे, 10 अदद जिंदा कारतूस तथा असलहा बनाने के उपकरण बरामद किए गए।
मामले में जानकारी देते हुए पर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी क्षेत्राधिकारी सदर सतेंद्र भूषण त्रिपाठी तथा क्षेत्राधिकारी ह्ररैया संजय सिंह की मौजूदगी में बताया कि बस्ती पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों को रोकने के क्रम में लगातार कार्यवाही की जा रही है |
उन्होंने कहा कि गिरफ्तार अभियुक्त में 5 का पहले भी आपराधिक रिकार्ड भी है|उन्होंने कहा कि उनको इसके लिये रॉ मटेरियल कहा से मिलता है, इसका पता किया जा रहा है|
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
संदीप विश्वकर्मा पुत्र रामलखन, निवासी परसहिया, थाना लालगंज, उम्र 29 वर्ष
सतीश विश्वकर्मा पुत्र रामलखन, निवासी परसहिया, थाना लालगंज, उम्र 24 वर्ष
रामरतन पटवा पुत्र रामलखन, निवासी खखरा, थाना गोसाईंगंज, उम्र 25 वर्ष
निकिन चौधरी पुत्र रामचंद्र चौधरी, निवासी शोभापुर, थाना लालगंज, उम्र 20 वर्ष
रफीक खान पुत्र गुड्डू महबूब सईद, निवासी सैरहा, थाना दरियाबाद, उम्र 25 वर्ष
शिव पटवा पुत्र रामसकल पटवा, निवासी कलवारी, उम्र 19 वर्ष
संजीत विश्वकर्मा पुत्र रामलखन, निवासी कलवारी, उम्र 19 वर्ष
विशाल कुमार पुत्र अज्ञात, निवासी नांदकेशा, थाना दुबौलिया, उम्र 22 वर्ष
बरामदगी का विवरण:
6 अदद अवैध देसी पिस्टल (32 बोर)
6 अदद अवैध देसी रिवॉल्वर (32 बोर)
4 अदद अवैध देसी तमंचा (315 बोर)
10 अदद जिंदा कारतूस (32 बोर, 315 बोर, 12 बोर)
असलहा बनाने के उपकरण
गिरफ्तारी का विवरण:
पुलिस टीम ने 22 मार्च 2025 को तड़के 5:30 बजे छापेमारी कर सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इन पर मुकदमा संख्या 50/2025 के तहत धारा 3/5/25/27 आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया गया है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
थानाध्यक्ष कलवारी: जनार्दन प्रसाद
एसओजी टीम प्रभारी: प्रदीप चंद्रकांत पांडेय
टीम सदस्य: उपनिरीक्षक शशिकांत, राममणि उपाध्याय, विश्वाचल प्रसाद, शोभा यादव, गोंपल यादव आदि
पुलिस की इस कार्रवाई से जिले में अपराधियों के हौसले पस्त हुए हैं। पुलिस आगे की जांच कर रही है।
Discover more from Vande Bharat Live Tv News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.