A2Z सभी खबर सभी जिले की

कुपोषण की श्रेणी का निर्धारण कर कुपोषित बच्चों की देखभाल कर सकेंगी नवीन आशा- अमित तोमर राज्य प्रशिक्षक

कुपोषण की श्रेणी का निर्धारण कर कुपोषित बच्चों की देखभाल कर सकेंगी नवीन आशा- अमित तोमर राज्य प्रशिक्षक

कुपोषण की श्रेणी का निर्धारण कर कुपोषित बच्चों की देखभाल कर सकेंगी नवीन आशा- अमित तोमर राज्य प्रशिक्षक
-नवीन आशाओं का आठ दिवसीय प्रशिक्षण जारी

बदायूं। कुपोषण की श्रेणी का निर्धारण कर कुपोषित बच्चों की देखभाल कर सकेंगी नवीन आशा। उक्त विचार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के राज्य प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह तोमर ने महिला जिला अस्पताल परिसर के अचल प्रशिक्षण केंद्र पर नवीन आशाओं के आठ दिवसीय प्रशिक्षण के पंचम् दिवस के समापन पर प्रशिक्षण देते हुए कहे। पंचम् दिवस का शुभारंभ राज्य प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह तोमर ने सामूहिक रूप से ईश वंदना द्वारा कराया। तदुपरांत चतुर्थ दिवस का दोहराव कराते हुए प्रथम सत्र का शुभारंभ किया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के राज्य प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह तोमर द्वारा शिशु, बाल पोषण एवं कुपोषण पर चर्चा की कुपोषण की पहचान के साथ-साथ कुपोषण की रोकथाम और कुपोषण पर सलाह पर जानकारी दी कुपोषण की श्रेणियां का निर्धारण करते हुए कुपोषित बच्चों की देखभाल पर चर्चा की तथा कुपोषण की श्रेणी के निर्धारण का अभ्यास चार समूह में कराया। प्रशिक्षण में प्रशिक्षक सुधा सोलंकी डी एच ई आई ओ, मधु जौहरी, लल्ला सिंह ने बच्चों में एनीमिया, अनुपूरक आहार आदि विषयों पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षण में प्रमुख रूप से नवीन आशा ममता, सोनी, प्रियंका, उषा कुमारी, ममता देवी, स्वर्ण लता, सपना, लक्ष्मी, आदेश बघेल, मधु देवी, कुमारी पिंकी, प्रीति, अनुपम, समता, खुशबू शर्मा, किरण लता, सीमा, शालू यादव, पूनम, दीपिका, सुनीता, शाहरुम जहां, सपना सागर, पल्लवी, शहनाज़ जहां, धनमित्रा सहित विकास खंड बिसौली, दातागंज, जगत, आसफपुर की नवीन आशाओं ने पंचम दिवस में प्रशिक्षण लिया। विमल कांत संपादक वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ जिला बरेलीIMG 20250322 WA0019 1 IMG 20250322 WA0022 1 IMG 20250322 WA0021 IMG 20250322 WA0020 1

Back to top button
error: Content is protected !!