A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेश

पुलिस अधीक्षक सहित राजपत्रित अधिकारियों ने किया थानों का औचक निरीक्षण

रिकॉर्ड ,मांलखाना,बलवा ड्रिल सामग्री चेक

AndroVid 9877

राकेश सोनी सीधी मध्यप्रदेश 

*देर रात्रि पुलिस अधीक्षक सहित जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियो ने किया थानो का औचक निरीक्षण*

*पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा द्वारा थाना रामपुर नैकिन एवं चुरहट तो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द श्रीवास्तव द्वारा थाना जमोड़ी का किया औचक निरीक्षण*

*निरीक्षण दौरान थाने की बलवा ड्रिल सामग्री, मालखाने, रिकॉर्ड रजिस्टर, व्हीसीएनबी, माइक्रो बीट रजिस्टर एवं थाने की अन्य व्यवस्थाओं का लिये जायजा*

*उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय द्वारा थाना कोतवाली एवं बहरी का, एसडीओपी चुरहट द्वारा थाना कमर्जी एवं अमिलिया का तथा एसडीओपी कुसमी द्वारा थाना कुसमी एवं पुलिस चौकी मड़वास का किया गया आकस्मिक निरीक्षण*

पुलिस महानिदेशक महोदय पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा प्रदेश के जिलों के समस्त वरिष्ठ अधिकारियों को आकस्मिक रूप से अपने जिले के थानों का आकस्मिक निरीक्षण करने हेतु निर्देशित किया गया है, इसी तारतम्य में आज दिनांक 23.03.25 पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र द्वार जिले के रामपुर नैकिन एवं चुरहट थाने का देर रात्रि में औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना परिसर का निरीक्षण किया गया, थाने के निरीक्षण के दौरान मालखाने, रिकॉर्ड रूम, जरायम रजिस्टर, माइक्रबीट रजिस्टर, सीसीटीव्ही कैमरा, थानो में चस्पा माइक्रो बीट फ्लेक्स, व्हीसीएनबी को चेक कर अपनी टीप अंकित किये, बंदीगृह, कंप्यूटर कक्ष, शस्त्रागार, एवं थाने पर रखे बलवा ड्रिल सामग्री जैसे बॉडीगार्ड, हेलमेट, जाली, लाठी आदि को भी चेक किये एवं ड्यूटी पर उपस्थित थाने के अधिकारी व कर्मचारी से चर्चा कर उनके द्वारा संधारित माइक्रोबीट रजिस्टर को चेक कर उसको अद्यतन करने हेतु निर्देशित किया गया तथा विवेचको से ई-साक्ष्य एवं ई-रक्षक एप का अधिकाधिक उपयोग हेतु निर्देशित किया गया साथ ही गस्त में लगे अधिकारी/कर्मचारी को चेक कर प्रभावी गस्त करने हेतु निर्देशित किया गया इसके साथ निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को दूर करने हेतु सम्बंधित थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसी प्रकार पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के नेतृत्व में जिले के अन्य वरिष्ठ राजपत्रित अधिकारियों द्वारा भी रात्रि में औचक निरीक्षण किया गया। जिनमें
*अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी श्री अरविंद श्रीवास्तव* द्वारा थाना जमोड़ी का औचक निरीक्षण किया गया। एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती गायत्री तिवारी द्वारा थाना कोतवाली एवं बहरी, एसडीओपी चुरहट श्री आशुतोष द्विवेदी द्वारा थाना कमर्जी एवं अमिलिया का एसडीओपी कुसमी सुश्री रोशनी सिंह द्वारा थाना कुसमी एवं पुलिस चौकी मड़वास का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मालखाने, बंदी गृह, जरायम, रिकॉर्ड रजिस्टर एवं थाने की व्यवस्थाओं से संबंधित अन्य निरीक्षण किए गये, एवं सुधार हेतु सम्बन्धित थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए।

Back to top button
error: Content is protected !!