उत्तर प्रदेशA2Z सभी खबर सभी जिले कीबलिया

बलिया में पेड़ पर लटकी मिली युवती की लाश

बलिया के नगरा थाना इंदरपुर क्षेत्र के सरयां गुलाब राय गांव के चौहान बस्ती में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। रविवार को चौकीदार की 19 वर्षीय बेटी पूजा चौहान का शव जामुन के पेड़ पर लटकता हुआ पाया गया। यह शव सुबह के समय उस स्थान जब टहलने वाले ग्रामीणों ने देखा और देखते ही गांव में सनसनी फ़ैल गई। युवती के दोनों हाथ पीछे से बंधे हुए थे, जो लोगों के ज़हन में हत्या की ओर इशारा कर रहे थे। इस घटना ने पूरे इलाके में हलचल मचा दी है और अब इसे हत्या या आत्महत्या के रूप में जांचने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।Screenshot 2025 03 24 07 12 29 15 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

Back to top button
error: Content is protected !!