*खबर एक नज़र में* ➡️हरदोई जनपद के सण्डीला क्षेत्र में नही दिख रहा है एसपी के आदेश का असर, नगर मुख्य मार्ग पर थाना व चौकी दोनों स्थित किन्तु फिर बिना हेलमेट के दिख रहे है बाईक सवार, जबकिं मुख्य चौराहों पर पुलिसकर्मी हेलमेट को लेकर चालान करने के साथ ही हेलमेट लगाने दे रहे है सलाह। ➡लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र में जिम पर कब्जा करने वाली महिला और उसके सहयोगी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि दोनों ने फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से जिम पर कब्जा किया था। आरोपी नेहा और आरिफ को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। इस मामले में 27 मार्च 2024 को केस दर्ज किया गया था। ➡लखनऊ में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में दो वरिष्ठ अधिकारियों के बीच घमासान छिड़ गया है। उप निदेशक अमृता सिंह और संयुक्त निदेशक शेषनाथ पांडेय ने एक-दूसरे पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। दोनों अधिकारियों ने शासन को पत्र भेजकर सीबीआई जांच और FIR दर्ज करने की मांग की है। शेषनाथ पांडेय ने अमृता सिंह पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। ➡रायबरेली के शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित डिग्री कालेज चौराहे पर तेज रफ्तार ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। नाबालिग चालक बिना किसी रोक-टोक के ई रिक्शा चला रहा था। हादसे में नाबालिग चालक और बैठा युवक घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने बचाया। पुलिस ने नाबालिग चालक को हिरासत में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। ➡मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर थाना क्षेत्र के मुबारिकपुर गांव में प्रेमी युगल का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। ➡गोंडा में पुलिस विभाग में आधी रात को बड़े तबादले किए गए हैं। 8 कोतवाल और 10 दरोगाओं का रातोरात तबादला हुआ। कोतवाली नगर के नए SHO विवेक त्रिवेदी बने हैं, जबकि संतोष मिश्रा को वजीरगंज का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया। निर्भय नारायण को अब धानेपुर का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया। कमलाकांत खरगूपुर से तरबगंज के कोतवाल बने। एसपी ने राकेश राय को पुलिस लाइन भेजा। वजीरगंज से नवाबगंज थानाध्यक्ष अभय सिंह बने। ➡लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में सगी बहन से रेप का आरोपी भाई अरेस्ट। आरोपी ने होली के दौरान अपनी बहन के साथ दुष्कर्म किया था। बहन ससुराल से अपने भाई से मिलने आई थी, जब नशे में धुत भाई ने यह घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ➡सहारनपुर में घंटाघर के पास देर रात एक सड़क हादसा हुआ, जब एक अनियंत्रित कार एक मेडिकल स्टोर में जा घुसी। हादसे में कार ने आइसक्रीम की दुकान लगाए व्यक्ति को चपेट में ले लिया, जिससे वह घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन कार में सवार सभी लोग फरार हो गए। ➡मेरठ के खौफनाक सौरभ हत्याकांड में पुलिस अब मुस्कान और साहिल की रिमांड की अर्जी दाखिल करेगी। ब्रह्मपुरी पुलिस कोर्ट में रिमांड याचिका पेश करेगी, ताकि सबूत इकठ्ठा किए जा सकें। पुलिस मुस्कान और साहिल को घटनास्थल और साहिल के घर ले जाएगी। सौरभ के पासपोर्ट और पैसों की गुत्थी अभी अनसुलझी है, साथ ही सौरभ-मुस्कान के रिश्ते भी स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। ➡कन्नौज के छिबरामऊ कोतवाली पुलिस ने 8 साल बाद डकैती के वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया। आरोपी कोमल सिंह, जो रामनगर इब्राहीमगंज का रहने वाला है, पर डकैती का आरोप
डुंगाकाबास पीतांबर साल्वेक्स फैक्ट्री की टूटी चिमनी से प्रदूषण, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
14/07/2026
भोले की नगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रियों का सैलाब, हरकी पैड़ी से गंगाजल लेकर रवाना हो रहे श्रद्धालु।
14/07/2026
चंद्रपुर में बसपा का जिला दौरा संपन्न, BLA-2 की नियुक्ति और पदवीधर उम्मीदवार संजय थुल के प्रचार पर जोर
14/07/2026
*दिव्यांगजन पार्क का पालिका अध्यक्ष सोनाली जैन ने पार्षदों के साथ किया भव्य लोकार्पण*
14/07/2026
सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने क्षेत्र पंचायत की अंतिम बोर्ड बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा की
14/07/2026
वाराणसी: स्कूल के गेट पर छात्राओं से अभद्रता और हँसी-ठिठोली करना पड़ा भारी, जंसा पुलिस ने 2 मजनुओं को दबोचा
14/07/2026
सतना में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत*
14/07/2026
आज वंचित समाज लोक कल्याण महासमिति राष्ट्रीय संगठन के द्वारा सामाजिक भागीदारी महासम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन शहनाई गेस्ट हाउस कानपुर नगर में किया गया
14/07/2026
आबकारी टीम ने की छापेमारी 8 लीटर अवैध शराब सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार
14/07/2026
मरीजों को अनावश्यक रेफर करने का चलन पूरी तरह होगा बंद, जिले पर ही मिलेगा बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ: जिलाधिकारी सत्य प्रकाश
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!