A2Z सभी खबर सभी जिले कीCOVID-19FinanceInsuranceLok Sabha Chunav 2024Technologyअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

पीड़ित परिवार के लिए विधायक ने बढ़ाया मदद का हाथ

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी ।IMG 20250321 WA0069 2नरयावली विधानसभा के ग्राम सानोधा निवासी अरूण अहिरवार की ड़ेढ माह की बच्ची का बीएमसी सागर में इलाज के दौरान जलने से हुई मृत्यु पर पीड़ित परिवार की संवेदनाओं को महसूस करते हुए मान. विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने मदद का हाथ बढ़ाया है। विधायक लारिया ने डॉ वीरेंद्र सिंह रावत, आयुक्त,सागर संभाग से घटना की उच्च स्तरीय जांच कराने कहा।विधायक लारिया के निर्देश पर आयुक्त,सागर संभाग ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की जिसमें अपर कलेक्टर सागर, क्षेत्रीय संचालक,स्वास्थ्य सेवाएं, सागर संभाग एवं डॉ अभय तिर्की,प्रोफेसर मेडिसिन,बीएमसी सागर को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। जो मामले की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच करेगी। लारिया ने भोपाल प्रवास के दौरान पीड़ित परिवार से संवाद स्थापित कर मुख्यमंत्री सहायता कोष से तीन लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत कराने आश्वस्त किया है एवं पीड़ित परिवार से चक्का जाम समाप्त करने का अनुरोध किया।

Back to top button
error: Content is protected !!