A2Z सभी खबर सभी जिले की

महिलाओं ने दशामाता पूजन कर अखंड सौभाग्यवती का वर मांगा

सुनील कोठारी भीलवाड़ा 9828262186

IMG 20250325 WA0000
भीलवाड़ा। दशामाता पर्व पर सोमवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं ने रंग-बिरंगे परिधानों में सार्वजनिक स्थल पर पहुंचकर दशामाता का पूजन किया तथा अखंड सौभाग्यवती होने का वरदान मांगा। कई जगह महिलाओं ने सामूहिक पूजा कर कहानियां सुनीं। गीत गाकर मंगल कामना की। वार्ड 29 के बाजार नंबर 2 में महिलाओं ने दशामाता की पूजा कर अखंड सौभाग्यवती होने का वरदान मांगा।। सुबह से सुहागनें सजधज कर दशामाता की पूजा का थाल सजाकर अलग-अलग मंदिरों व पीपल के पेड़ों के पास पहुंची तथा शुभ मुहूर्त में पूजन किया तथा गले में 10 गांठों वाला धागा धारण किया। इससे पहले पूजन सामग्री के साथ ही आटे से बने गहने आदि शामिल थे। पूजन में तारा देवी कोठारी,रंजना बोहरा, रेखा बोहरा,सीमा कोठारी,दीपिका,मंजू सामरिया,मलिका सहित कई महिलाएं ने पूजा की।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!