A2Z सभी खबर सभी जिले की

मुरादाबाद : ऑपरेशन लंगड़ा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई गोकशी करने जा रहे आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़। पुलिस ने 2 आरोपियों नावेद और अनवर को किया गिरफ्तार। बाइक सवार बदमाशों ने की थी पुलिस पर फायरिंग, जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में लगी गोली। घटना कटघर थाना इलाके की मुरादाबाद

मुरादाबाद: मुठभेड़ में गोकशी के दो आरोपी गिरफ्तारः20250325 075238

20250325 075236

मुरादाबाद। कटघर पुलिस ने गोट गांव और सक्टूनगला के बीच सोमवार रात मुठभेड़ के दौरान गोकशी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पैर में गोली लगने से घायल दोनों गोतस्करों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस का कहना है कि तीन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। उनकी तलाश की जा रही है।

कटघर थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ गोट गांव के नजदीक मूंढापांडे थाने के बाॅर्डर पर सोमवार की रात पाैने बजे वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान दो बाइक पर सवार पांच संदिग्ध युवक पुलिस को आते दिखाई दिए। पुलिस ने बाइक सवारों को रोककर पूछताछ करने की कोशिश की तो सभी बाइक मोड़कर भागने लगे।शक होने पर पुलिस ने कटघर के गोट गांव और मूंढापांडे के गांव सक्टूनगला के बीच बदमाशों को घेर लिया। पुलिस ने बाइक सवारों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो दो बदमाशों के पैर में गोलियां लग गईं। दो बदमाश माैके पर गिर गए। वहीं दूसरी बाइक पर सवार तीन बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।
पुलिस ने घायल बदमाशों की शिनाख्त मूंढापांडे के गांव करनपुर निवासी नावेद और अनवर के रूप में की। दोनों को इलाज कराने के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 315 और 12 बोर के दो तमंचे, दो खोखा और दो कारतूस बरामद किए। तलाशी के दौरान बदमाशों की बाइक की डिग्गी से पशु वध करने के औजार बरामद हुए।
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि घायल हुए दोनों बदमाशों ने ही अपने-अपने साथियों के साथ मिलकर कटघर थाना क्षेत्र में गोकशी की वारदात को अंजाम दिया था।बजरंग दल के प्रदर्शन के बाद सक्रिय हुई पुलिस
शनिवार को ही पंडित नगला चौकी क्षेत्र में गागन नदी पुल के नीचे गोवंशीय पशु का सिर मिलने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रविवार को थाने पर धरना प्रदर्शन किया था। इसके बाद पुलिस ने गोकशी का केस दर्ज किया था। पुलिस का मानना है कि गागन की घटना में घायल हुए आरोपी शामिल थे।

Back to top button
error: Content is protected !!