A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

Tamiya :धुसावानी सरपंच पति ने दी युवक को जान से मारने की धमकी…

तामिया जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाली धूसावानी ग्राम पंचायत के सरपंच पति ने राजढाना निवासी युवक से को जान से मारने की धमकी दी, जिसके बाद सोमवार को आवेदक ने तामिया थाने पहुंचकर शिकायत की।जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत धुसावानी में मनरेगा योजना में चल रहे फर्जीवाड़े को उजागर करने के लिए राजढाना निवासी युवक रंगलाल ने मनरेगा मस्टररोल से ऑनलाइन मस्टर निकाला जिसमें धुसावानी सरपंच अपने बेटे दीपेश धुर्वे की फर्जी हाजरी डाल रहे थे जबकि धुसावानी सरपंच का बेटा पंचायत में काम ही नहीं करता ।

रंगलाल ने उस मस्टर का स्क्रीनशॉट लेकर वाट्सअप ग्रुप में डाल दिया जिसकी जानकारी धुसावानी सरपंच पति को लगी तो उन्होंने रंगलाल को फोन कर धमकी दिए कि तू चुपचाप सोमवार या मंगलवार को पंचायत आ जाना वरना तुझे जान से मार दूंगा,युवक सरपंच पति की धमकी से डर गया ओर तामिया थाना पहुंचकर सरपंच पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया है। युवक रंगलाल ने सरपंच पति से जो बात चित हुई उसकी रिकॉर्डिंग पुलिस को दी फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।IMG 20250325 122108

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!