
नई दिल्ली।
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज।
केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो
(सूचना अनुभाग)
5-बी, सीजीओ परिसर, लोधी रोड
नई दिल्ली-110003
सीबीआई ने आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में वरिष्ठ पासपोर्ट अधीक्षक, क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश के विरुद्ध मामला दर्ज किया और तलाशी ली
केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिनांक 24.03.2025 को आरोपी वरिष्ठ पासपोर्ट अधीक्षक, क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। एफआईआर में यह आरोप है कि आरोपी ने क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश में सहायक पासपोर्ट अधीक्षक, पासपोर्ट अधीक्षक और वरिष्ठ पासपोर्ट अधीक्षक के पद पर काम करते हुए 30.07.2018 से 30.09.2024 की अवधि के दौरान अवैध रूप से काफी संपत्ति एकत्रित की और उनके पास लगभग 85,06,900/- रुपये (146.43%) की वित्तीय संपत्ति है, जो उनकी आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक है और जिसका वे संतोषजनक हिसाब नहीं है।
मामला दर्ज होने के बाद, सीबीआई द्वारा आरोपी के आवासीय और कार्यालय परिसरों के 03 जगहों अर्थात् गाजियाबाद में 02 और पटना में 01 जगह पर तलाशी ली गई, जिसके परिणामस्वरूप 60 लाख रुपये (लगभग) नकद और बैंक जमा, सेल डीड(sale deed), म्यूचुअल फंड/जीवन बीमा पॉलिसियों में निवेश की रसीदें, वाहन आरसी आदि से संबंधित कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए।
मामले में अन्वेषण जारी है।
[yop_poll id="10"]






