

जस्टिस वर्मा का स्थानांतरण वापस नहीं लिया गया तो होगा आंदोलन :अवध बार
लखनऊ उत्तर प्रदेश
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज
लखनऊ। अवध बार एसोसिएशन उच्च न्यायालय लखनऊ कि आपातकालीन बैठक बुलाई गई इसकी अध्यक्षता अवध बार के अध्यक्ष आर.डी.शाही द्वारा की गई इसमें न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा पर लगे आरोप के बाद उनका स्थानांतरण इलाहाबाद उच्च न्यायालय में कर दिया गया है उस पर चर्चा कि गई।
इसमें यह निर्णय लिया गया कि यदि किसी व्यक्ति पर आरोप लगाया है। तो सर्वप्रथम उसकी जांच होनी चाहिए तब तक उनके कार्यों पर रोक लगा देनी चाहिए न कि स्थानांतरण कर दिया जाये ये समस्या का समाधान नहीं है बल्कि समस्या को बढ़ावा देना है। अवध बार एसोसिएशन इसका घोर विरोध करता है। और 28-3-2025 को अवध बार एसोसिएशन के समस्त सदस्यगण न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। और अगर इनका स्थानांतरण वापस नहीं लिया गया तो अवध बार एसोसिएशन के सदस्य गण आंदोलन भी करेंगे।
इस बैठक में मुख्य रूप से अवध बार के महामंत्री मनोज द्विवेदी, उपाध्यक्ष राम उजागिर पांडे, उपाध्यक्ष मध्य प्रतिभान यादव, उपाध्यक्ष मध्य आशीष मिश्रा, उपाध्यक्ष कनिष्ठ गणेश मिश्रा, जॉइंट सेक्रेटरी देवकीनंदन पांडे, जॉइंट सेक्रेटरी ज्ञान सागर गुप्ता, जॉइंट सेक्रेटरी अम्बरीष द्विवेदी, कोषाध्यक्ष सुधाकर मिश्रा, वरिष्ठ कार्यकारिणी डी.पी.सिंह, वरिष्ठ कार्यकारिणी आनंद अवस्थी, वरिष्ठ कार्यकारिणी ऐ.पी. शुक्ला, वरिष्ठ कार्यकारिणी मनोज साहू, कनिष्ठ कार्यकारिणी अंकित कुमार यादव, कनिष्ठ कार्यकारिणी अखिलेशा नंद पांडे, कनिष्ठ कार्यकारिणी नेहा सिंह, कनिष्ठ कार्यकारिणी अंशुमान पांडे, कनिष्ठ कार्यकारिणी कमलेश गुप्ता, कनिष्ठ कार्यकारिणी शोभा राजपूत, आदि लोग उपस्थित रहे।
[yop_poll id="10"]







