योजनाओं ने गरीबों के जीवन में लाया बदलाव – विनोद सिंह
8 वर्षों में सरकार ने किया शानदार काम – विनोद सिंह
पहले वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया थी प्रदेश की पहचान – विनोद सिंह
पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने सरकार की 8 साल की उपलब्धियां गिनाई
सुल्तानपुर।
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज
सुलतानपुर।सरकार की 8 सालों की उपलब्धियां बेमिसाल रही है।8 वर्ष में जिस स्पीड और स्केल में काम हुआ है वह शानदार है।उन्होंने कहा पहले यूपी की वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया और दंगा प्रदेश के रुप में होती थी।भाजपा सरकार में वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट,वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज के रूप में प्रदेश की पहचान है। सरकार ने एक्सप्रेस-वे,फोर लेन व टू लेन की सड़कों का जाल विछाकर प्रदेश को चमका दिया है।कहा कि अब माफियाओं- गुंडों का नहीं कानून का राज चलता है।यह बातें सुलतानपुर विधायक व पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी की अध्यक्षता में विकास भवन के प्रेरणा सभागार में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कही। पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने सरकार की 8 वर्षों की उपलब्धियां गिनाते हुए सरकार की उज्जवला, आयुष्मान, आवास,मुफ्त राशन, किसान सम्मान निधि,फ्री शिक्षा,कन्या सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह जैसी योजनाओं की सराहना की। कहा इन योजनाओं से गरीबों के जीवन में बड़ा बदलाव आया है।कहा अब कन्या सुमंगला में बेटियों को 1लाख रूपए मिलेगा।यह भी कहा कि पूर्व की सरकारें भी इन योजनाओं को लागू कर सकती थी। किसने रोका था,क्यों नहीं लाभ पहुंचाया ? पूर्व मंत्री ने कहा भाजपा सरकार दलित,वंचित व पिछड़ों के लिए समर्पित है।दलित बच्चों का सरकार बड़े-बड़े संस्थानों में जाने पर पूरा फीस देती है।महाकुंभ की चर्चा करते हुए कहा 45 दिनों में 66 करोड़ लोगों ने श्रद्धा की डुबकी लगाई।यह क्षण ऐतिहासिक था।उन्होंने महाकुंभ में पुलिस विभाग की भूमिका व योगदान की भूरि- भूरि प्रशंसा की।भ्रष्टाचार पर कहा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी कहते थे की एक रुपए भेजने पर 30 पैसा ही लाभार्थी तक पहुंचता है। 70 पैसा बिचौलियें खा लेते थे।कहा आज केन्द्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार की नीति भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की है।सरकार विभिन्न योजनाओं का पैसा डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजती है।इससे भ्रष्टाचार पर बड़ाअंकुश लगा है।उन्होंने कहा आज यूपी सबसे बेहतरीन रेल और एयर कनेक्टिविटी वाला राज्य है।यूपी में जेवर और कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बना है।अयोध्या में भी शानदार एयरपोर्ट है।उन्होंने कहा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के बाद यूपी निवेश का ड्रीम डेस्टिनेशन बना हुआ है।आने वाले समय में हर जिलों में छोटे बड़े उद्योग लगेंगे।लाखों युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कोरोना काल में केन्द्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार ने लोगों की हर तरह से मदद की। सरकार ने 140 करोड़ लोगों को कोरोना का टीका लगाकर इतिहास रच दिया।इतना ही नहीं मानवता के नाते 120 देशों को वैक्सीन देकर मदद की। उन्होंने कहा सरकार की योजना का लाभ समाज के हर जाति वर्ग को बिना भेदभाव मिला है।उन्होंने कर्नाटक सरकार द्वारा पांच प्रतिशत मुस्लिम आरक्षण देने को संविधान विरोधी बताया। प्रेस वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ,नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल, भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी, श्याम बहादुर पाण्डेय, रजनीश मिश्रा,राजेश पाण्डेय, अमित सिंह आदि मौजूद रहे।
कांठ: भारत विकास परिषद की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ
13/07/2026
पंडित रमापति शुक्ल हरित क्रांति एवं शिक्षण सेवा संस्थान द्वारा “पौधरोपण 2026” महाअभियान का शुभारंभ
13/07/2026
पंडित रमापति शुक्ल हरित क्रांति एवं शिक्षण सेवा संस्थान द्वारा “पौधरोपण 2026” महाअभियान का शुभारंभ
13/07/2026
सावन मास में बीमारियों से बचना है तो सुधारें खान-पान, डॉ. सर्वेश कुमार शुक्ला आयुर्वेदिक कॉलेज की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. निशा शर्मा ने दिए खास टिप्स
13/07/2026
महराजगंज में ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ के मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण शुरू, 34 प्रशिक्षकों को दी जा रही विशेष ट्रेनिंग
13/07/2026
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज लखनऊ में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी के साथ उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों एवं सड़क अवसंरचना से जुड़ी प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा की
13/07/2026
केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी एवं केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज लखनऊ में ₹4,850 करोड़ से अधिक लागत की 03 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
13/07/2026
चंद्रपुर रेलवे स्टेशन पर मोबाइल चोरी 6 घंटे में खुली, 21 हजार के मोबाइल के साथ आरोपी बस स्टैंड से गिरफ्तार;
13/07/2026
महामंडलेश्वर पद सनातन धर्म की सेवा, त्याग और आध्यात्मिक नेतृत्व का सर्वोच्च सम्मान श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज
13/07/2026
गया के समग्र विकास को मिली नई गति, गांधी मैदान पुनर्विकास सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शुभारंभ l
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!