A2Z सभी खबर सभी जिले की

65 PCS को मिलेगा पुरानी पेंशन का लाभ

65 PCS को मिलेगा पुरानी पेंशन का लाभ

लखनऊ।

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज।

प्रदेश के 65 पीसीएस अधिकारियों को पुरानी पेंशन का लाभ दिया गया है. ये वे अधिकारी है, जिनकी जॉइनिंग नई पेंशन योजना लागू होने के बाद हुई थी, लेकिन भर्ती के लिए विज्ञापन 28 मार्च 2005 से पहले निकाला गया था.

देश में पुरानी पेशन व्यवस्था खत्म करते हुए एक अप्रैल 2005 से नई पेंशन व्यवस्था लागू की गई थी. कुछ अधिकारी ऐसे भी थे, जिनकी भर्ती का विज्ञापन तो इसके पहले निकल चुका था, लेकिन उनकी जॉइनिंग इसके बाद हुई. केंद्र सरकार ने इसके आधार पर आदेश जारी करते हुए राज्यों को भेजा था कि वे अपने यहां भी इसे लागू कर सकते हैं. इसके आधार पर उत्तर प्रदेश में इसे लागू करने का फैसला किया गया. इसके लिए कटऑफ डेट 28 मार्च 2005 से पहले की रखी गई.

इन अधिकारियों को मिलेगा लाभ : –

65 पीसीएस अधिकारियों को पुरानी पेंशन का लाभ देने संबंधी आदेश जारी कर दिया है.

इनमें अर्चना ओझा, अंजूलता, देवेद्र सिंह, मनोज कुमार सरोज, वंदिता श्रीवास्तव, दयानंद प्रसाद, शैलेंद्र चौधरी, देवेंद्र प्रताप, रेशमा सहाय, अनुराग सिंह, प्रियंका चौधरी को पुरानी पेंशन का लाभ दिया गया है। अमित कुमार, राजेश कुमार सिंह, विनीत मिश्रा, आलोक कुमार वर्मा, नवीन प्रसाद, हिमांशु गौतम, बलराम सिंह, संतोष कुमार ओझा, रामकुमार शामिल हैं…

Back to top button
error: Content is protected !!