अन्य खबरे

सम्राट अशोक जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा

गूंजे जयकारे और दिखा अद्भुत उत्साह

बलिया- बैरिया।सम्राट अशोक जयंती के अवसर पर शनिवार को बारिया में ऐतिहासिक और भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। यह शोभायात्रा सम्राट अशोक की वीरता,बुद्धिमत्ता और सामाजिक समरसता के संदेश को आमजन तक पहुँचाने का प्रतीक बनी। पासवान चौक मधुबनी से आरंभ हुई यह यात्रा पूरे रानीगंज बाजार का भ्रमण करती हुई बैरिया में सम्पन्न हुई।शोभायात्रा में बाइकों, बैंड-बाजों,झंडा-पताकाओं के साथ लोगों का उत्साह देखते ही बनता था। यात्रा में सामाजिक कार्यकर्ताओं, महिला-पुरुषों, युवाओं और बच्चों की भागीदारी उल्लेखनीय रही। पूरे मार्ग में “विश्व विजेता सम्राट अशोक अमर रहें”, “मानव-मानव एक समान”, “जय सम्राट अशोक” जैसे नारों से वातावरण गुंजायमान होता रहा। नागरिकों ने हाथों में अशोक चक्र और बौद्ध ध्वज लेकर अपनी श्रद्धा प्रकट की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सम्राट अशोक का जीवन समाज के लिए एक प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि सम्राट अशोक ने जिस प्रकार कलिंग युद्ध के बाद मानवता, अहिंसा और धर्म का मार्ग अपनाया, वह आज के युग में भी उतना ही प्रासंगिक है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे सम्राट अशोक के सिद्धांतों को अपनाकर एक समतामूलक समाज के निर्माण में योगदान दें। विनायक मौर्य,मंटन वर्मा,विनय प्रकाश अंचल,दशरथ यादव सपा द्वाबा अध्यक्ष,श्यामू ठाकुर,राजीव यादव,प्रकाश मौर्य
कमलेश वर्मा,चंदन वर्मा, वर्मा कवि,चुलबुल मौर्य शोभा यात्रा का प्रमुख रूप से नेतृत्व कर रहे थे।

Back to top button
error: Content is protected !!