A2Z सभी खबर सभी जिले की

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार और मंदिर में की शादी

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार और मंदिर में की शादी*

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार और मंदिर में की शादी

 

मुस्करा हमीरपुर!

इंस्टाग्राम पर बातचीत के बाद युवती और युवक ने शादी के लिए बिवांर पुलिस से गुहार लगाई। दोनों की रजामंदी के बाद लड़का और लड़की ने मुस्करा कस्बा के कालका धाम मंदिर में शादी की।

 

जानकारी के मुताबिक बिवांर थाना क्षेत्र के टीहर गांव की रहने वाली लड़की सीमा पुत्री रामदास कुशवाहा की शादी 2022 में बजरिया निवासी मनोज कुशवाहा थाना महोबा में हुई थी। शादी के करीब 2 साल बाद लड़की को इंस्टाग्राम के जरिये ग्राम चिल्ली थाना राठ निवासी साहिल कुशवाहा पुत्र संतोष कुशवाहा से प्यार हो गया। संतोष ने कि बीते 7–8 माह से साहिल से बात हो रही थी। जब यह बात दोनों के परिजनों को पता चली तो लड़की के पति ने 24 मार्च को सीमा को तलाक दे दिया। इसके बाद लड़का और लड़की ने मुस्करा के कालका धाम मंदिर में आ कर हिन्दू रीति रिवाज से एक दूसरे को वरमाला पहना कर शादी के बंधन में बंध गए । साथ ही बताया कि दोनों के परिजन इस शादी को लेकर तैयार नहीं थे। जिसके चलते लड़का और लड़की ने बिवार थाना पहुंच कर शादी करने की गुहार लगाई। लड़का और लड़की दोनों बालिक होने के कारण पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझा कर लड़की और लड़के की शादी करने के लिए कहा। जिसके चलते आज कस्बा मुस्कुरा के माता कालिका देवी मंदिर में दोनों दंपति सूत्र में बंध गए।


Discover more from Vande Bharat Live Tv News

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Back to top button
error: Content is protected !!

Discover more from Vande Bharat Live Tv News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading