
वंदेभारतलाइवटीव न्युज नागपुर-: मध्य रेलवे ने गर्मी के मौसम और छुट्टियों में रेल यात्रियों की सुविधा के लिए नागपुर-पुणे के बीच अतिरिक्त साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन स्पेशल विशेष वातानुकूलित ट्रेन चलाए जाने का निर्णय लिया है। यह साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें 12 अप्रैल से 25 मई 2025 तक चलाई जायेंगी। इन ट्रेनों में 08 वातानुकूलित 2-टियर, 10-3टियर, 02 गार्ड ब्रेक कोच के साथ कुल 20 कोच रहेंगे। रह स्पेशल ट्रेनें दौंड कार्ड लाइन, शेगांव, अकोला, अहमदनगर, कोपरगांव, मनमाड़, जलगांव, भुसावल, मलकापुर, बड़नेरा, वर्धा, रेलवे-स्टेशन पर रूकेंगी। ट्रेन क्रमांक-01439/01440-पुणे नागपुर साप्ताहिक स्पेशल सुपरफास्ट वातानुकूलित विशेष(14 सेवा के साथ) चलेंगी। ट्रेन क्रमांक-01439- साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष 12 अप्रैल से 24 मई तक हर शनिवार को शाम 07:55बजे पुणे से चलेंगी और अगले दिन दोपहर मे 02:45 बजे नागपुर स्टेशन पहुंचेंगी। ट्रेन क्रमांक- 01440- साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल विशेष वातानुकूलित-13 अप्रैल से 25 मई तक हर रविवार को शाम 04:15 बजे नागपुर स्टेशन से चलेंगी और दूसरे दिन सुबह 07:20 बजे पुणे रेलवे-स्टेशन पहुंचेंगी। इन विशेष ट्रेनों के लिए विशेष बुकिंग शुल्क के साथ सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और रेलवे वेबसाइट www.irctc•com•in शुरं की जायेगी।


