
प्रेस विज्ञप्ति
सूरत, गुजरात
फैक्ट्री में जहरीला पानी पीने से 118 मजदूरों की हालत बिगड़ी
गुजरात में सूरत की एक डायमंड फैक्ट्री से बुरी खबर सामने आई है। डायमंड फैक्ट्री में जहरीला पानी पीने से 118 मजदूर बीमार पड़ गए। जिसके बाद पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।यह घटना हीराबाग के पास मिलेनियम कॉम्प्लेक्स में स्थित अनुब जेम्स फैक्ट्री में हुई, जहां 150 से अधिक मजदूर डायमंड प्रोसेसिंग में कार्यरत हैं। पुलिस के अनुसार, कई मजदूरों ने फैक्ट्री में लगे वाटर कूलर से पानी पीने के बाद चक्कर आने की शिकायत की। पानी में जल्द ही एक दुर्गंध का पता चला और मामला फैक्ट्री मैनेजमेंट के ध्यान में लाया गया। इसके बाद मामले को गंभीरता से लिया गया क्योंकि प्रभावित श्रमिकों की तबीयत बिगड़ने लगी, उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
Vande Bharat live tv news,Nagpur
Editor
Indian council of Press,Nagpur
Journalist
Contact no.9422428110/9146095536
HEAD OFFICE Plot no.18/19,Flat
no.201,Harmony emporise Payal –
pallavi society new Manish Nagar
somalwada nagpur -440015





