A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

रोडवेज बस की भयानक टक्कर से युवक की मौत

जौनपुर ,10 अप्रैल ।बक्शा थाना क्षेत्र के प्रयागराज मार्ग पर फतेहगंज के पास बुधवार देर रात हुए दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सिकरारा थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी अरुण प्रताप सिंह के रूप में हुई है, जो मुख्यालय पर रहकर ग्लोबल फाइनेंस कंपनी और डेयरी का संचालन करते थे।
बुधवार देर रात अरुण प्रताप सिंह बाइक से अपने गांव लौट रहे थे, तभी प्रयागराज से जौनपुर जा रही रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हादसे के बाद रोडवेज बस चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के मोर्चरी में रखवा।इस मामले में गुरुवार को जानकारी लेने पर बक्शा थाना प्रभारी लक्ष्मण विक्रम सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रोडवेज चालक की तलाश की जा रही है।इस हादसे से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजन और शुभचिंतक गहरे सदमे में हैं।

[yop_poll id="10"]
Show More

राज कुमार सेठ

मैं एक प्राइवेट टीचर हूँ। पत्रकारिता मेरा शौक है।
Back to top button
error: Content is protected !!