
- सरदारपुर।थाना राजोद पुलिस ने पत्नी के हत्यारे पति को 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार कर किया हत्या का खुलासा थाना राजोद पर दिनांक 10.04.2025 की रात्री मे सूचना मिली की ग्राम पंचरूण्डी के जंगल में एक महिला की लाश पड़ी हुई है, सुचना पर मौके पर जाकर तस्दीक करते ग्राम पंचरूण्डी- रेतीखोदरा कच्चे रास्ते के पास पठार के नीचे पानी से भरे गड्डे के पास जिसमें कमर से नीचे का हिस्सा पानी में और ऊपर का हिस्सा जमीन पर पड़ा होकर मृतिका के सिर में गहरी चोट होकर खून निकला हुआ पाया गया। मामला गम्भीर होकर महिला संबंधित घटना होने से तत्काल घटना के संबंध में वरिष्ट अधिकारीगण को अवगत कराया गया। मामले की गम्भीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मनोजकुमार सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री गीतेश कुमार गर्ग द्वारा विधिवत कार्यवाही करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये। एवं रात्री मे ही श्रीमान एसडीओपी सरदारपुर श्री विश्वदीपसिंह परिहार द्वारा मौके पर पहुँचकर कार्यवाही करने हेतु आवश्यक मार्ग दर्शन दिए गये। रात्री में ही मृतक महिला की पहचान शांतिबाई पति रमेश रावत जाति भील उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम चुनियागढ़ी के रूप में उसके भाई रामचन्द्र निनामा द्वारा की गई। और पूछताछ के दौरान बताया कि वह अपने पति के साथ धनतालाब मे बारात में गई थी और उसी के साथ वापस आई थी, परन्तु दोनों देर रात तक घर नहीं पहुँचे । फरियादी रामचन्द्र निनामा निवासी रेतीखोदरा की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुदध धारा 103 (1), 238 भारतीय न्याय संहिता का अपराध पंजीबदध कर अनुसंधान में लिया गया।
मामले की गम्भीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री मनोजकुमार सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय, व एसडीओपी सरदारपुर के मार्ग दर्शन में टीम दवारा रात्री मे मौके की कार्यवाही की गई। अनुसंधान के दौरान संदेही मृतिका के पति रमेश पिता मानसिंह रावत उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम चुनियागढी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करते बारात से अपनी पत्नी को लेकर आते समय बारात से जल्दी घर लाने की बात को लेकर दोनों में आपसी विवाद हो जानें के कारण रास्ते में पड़ा पत्थर उठाकर पत्नी के सिर में मारकर हत्या कर लाश को छिपाने के लिए उठाकर थोड़ी दूरी पर गड्डे में फेंक कर किसी को पता न चले इसलिए बारात में वापस चले जाना बताया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जा रहा है । उक्त हत्या कांड का खुलासा करने में थाना प्रभारी राजोद निरीक्षक हिरुसिंह रावत, उप निरी विक्रमसिंह देवडा, प्र.आर. 936 हकरिया गणावा, आर. 712 रितेन्द्र राजावत, आर. 1043 मोहित सेन, आर. 1010 रोहित नागर, आर. 82 वेलसिंह मेडा, आर. 1087 विक्रम अहिरवार, सैनिक राजेश बगडावत का विशेष योगदान रहा है ।





