A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

*जयपुर में कार-ट्रेलर की टक्कर में 5 लोगों की मौत, मनोहरपुर-दौसा हाईवे पर ट्रेलर-कार में टक्कर, गाड़ी में बुरी तरह फंस गए शव*

*जयपुर में कार-ट्रेलर की टक्कर में 5 लोगों की मौत, मनोहरपुर-दौसा हाईवे पर ट्रेलर-कार में टक्कर, गाड़ी में बुरी तरह फंस गए शव*

           प्रेस विज्ञप्ति 
            जयपुर 

जयपुर में कार-ट्रेलर की टक्कर में 5 लोगों की मौत, मनोहरपुर-दौसा हाईवे पर ट्रेलर-कार में टक्कर, गाड़ी में बुरी तरह फंस गए शव

जयपुर। जयपुर के जमवारामगढ़ में रविवार सुबह ट्रेलर-कार की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रेलर रोड से नीचे उतरकर पलट गया। कार से शवों को निकालने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। रायसर थाना अधिकारी रघुवीर सिंह ने बताया कि हादसा सुबह करीब 8 बजे मनोहरपुर-दौसा हाईवे पर हुआ है। लखनऊ (UP) का एक परिवार घूमने के लिए राजस्थान आया हुआ था। परिवार में 2 पुरुष, 2 महिलाएं और एक बच्चा था। परिवार के पांचों लोग वर्ना कार से दौसा की ओर से खाटूश्यामजी की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान नेकावाला टोल के पास कार और ट्रेलर की आमने-सामने की टक्कर हो गई। कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पांचों कार में बुरी तरह फंस गए थे। हादसे की सूचना पर रायसर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को आशंका है कि ओवरटेक करने के चक्कर में हादसा हुआ है।

Vande Bharat live tv news,Nagpur 
            Editor 
 Indian council of Press,Nagpur 
          Journalist 
Contact no.9422428110/9146095536
HEAD OFFICE Plot no.18/19,Flat 
no.201,Harmony emporise Payal - 
pallavi society new  Manish Nagar 
somalwada nagpur -44001
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!