A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

पूर्णागिरी से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी खाई में पलटी, महिला की मौत

पीलीभीत। पूर्णागिरी से दर्शन कर वापस लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी अनियंत्रण होकर खाई में पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई है और कई यात्री घायल हुए हैं। माता पूर्णागिरी दर्शन कर वापस जनपद हरदोई जा रहे श्रद्धालुओं में एक महिला के मौके पर ही मौत हो गई। पांच लोगों की हालत गंभीर है।
पूर्णागिरी से दर्शन कर वापस लौट रहे हरदोई निवासी श्रद्धालुओं की गाड़ी सोमवार सुबह लगभग 8 बजे थाना घुंघचाई क्षेत्र की गांव गुलड़िया भूप सिंह के कन्या पाठशाला विद्यालय के पास अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। गाड़ी में सवार महिला श्रद्धालु की मौत हो गई। जबकि अन्य पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों ने व मुश्किल गाड़ी में फंसे श्रद्धालुओ को बाहर निकाला गया। एम्बुलेंस की मदद से घायलों को उपचार के लिए नजदीकी बडा के अस्पताल ले जाया गया। महिला के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा है।

Back to top button
error: Content is protected !!