A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेझारखंड

पलामू मेदिनी नगर में बाबा भीम राव अम्बेडकर जी के जयंती पर निकला जुलूस

आज दिनांक 14 अप्रैल 2025 को पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक के नेतृत्व में बाबा डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मनाई गई कार्यक्रम का अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अमिताभ शर्मा ने किया कार्यक्रम का संचालन कोषाद अध्यक्ष अजय साहू ने किया सर्वप्रथम कांग्रेस जनों ने बाबा साहेब के प्रतिमा पर माला अर्पण करके कार्यक्रम की शुरुआत की गई सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस जनों ने बाबा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के सम्मान में यात्रा निकाला यात्रा के बाद उनके जीवनी पर गोष्ठी का आयोजन किया गया मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक ने कहा किडॉ. भीमराव अंबेडकर एक महान भारतीय बहुज्ञ, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, लेखक और समाजसुधारक थे। उनका जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था, जिसे अब अंबेडकर नगर के नाम से जाना जाता है। वह दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित करने और अछूतों के खिलाफ सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

भारतीय संविधान के निर्माता की पहचान है इसके साथी स्वतंत्र भारत के पहले विधि मंत्री बने

उन्होंने दलितों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया और उनके उत्थान के लिए कई कदम उठाए।वह 9 भाषाओं के जानकार थे और विश्व के सभी धर्मों के बारे में पढ़ाई की थी।उन्होंने 1956 में बौद्ध धर्म अपनाया और अपने अनुयायियों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित किय

देश संविधान से चल सकता है

आज देश के हालात की जिम्मेदार भाजपा और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं वह देश को जिस दिशा की ओर ले जाना चाहते हैं वह दिशा संविधान से हटकर है भाजपा के द्वारा लगातार संविधान पर हमला किया जा रहा है और हम सभी को हक और अधिकार जो संविधान के द्वारा प्राप्त हुआ है वह इस संविधान में जो हक और अधिकार देने का कार्य डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के प्रयास से हुआ है इनके प्रयास को खत्म करने के लिए देश के गृह मंत्री अमित शाह डॉक्टर अंबेडकर का अपमान करने से नहीं चुके हैं इस अपमान का बदला पूरे देशवासी जरूर लेंगे

कार्यक्रम में जिला का नेता

शमीम अहमद रायन ईश्वरी प्रसाद सिंह सतनारायण तिवारी तलकेश्वर पासवान अशोक पासवान विद्या सिंह चेरो मुकेश सिंह चंदेल सुरेंद्र यादव खुर्शीद आलम सुधीर चौबे अशोक तिवारी नंद किशोर मिश्रा मिट्ठू खान सन्नु खान देवांग शुक्ला सौरभ पांडे अजय साहू अनिल सिंह तुलसी पासवान इकबाल अंसारी रमेश कुशवाहा भगवान दास शर्मा परवीन लौहहा वीरेंद्र सिंह नागेंद्र गुप्ता अजय कुमार सिंह सोनी देवी चंपा देवी आरती देवी मोहम्मद इस्लाम अंसारी मोहम्मद अबुलेश अजय सिंह सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे


Discover more from Vande Bharat Live Tv News

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Back to top button
error: Content is protected !!