
यूपी के 22 SP के पास खुद का घर नहीं
जानिए प्रदेश के सभी कप्तानों के पास कितनी प्रॉपर्टी
यूपी में तैनात IPS अफसरों में से किसी के पास आलीशान बंगले हैं, तो किसी के पास 31 एकड़ तक खेती की जमीन है।
प्रदेश के 68 जिलों के पुलिस कप्तानों की प्रॉपर्टी करोड़ों में है।
ये फैक्ट IPS अफसरों की केंद्र सरकार को दी गई जानकारी में सामने आए हैं।
सबसे ज्यादा प्रॉपर्टी कन्नौज के एसपी विनोद कुमार के पास है।
हालांकि इसमें पैतृक संपत्ति भी शामिल है।
हाथरस और शाहजहांपुर के एसपी ने अपनी प्रॉपर्टी का डिटेल नहीं दिया है।
रिकॉर्ड के अनुसार, 22 जिलों के कप्तानों के पास कोई प्रॉपर्टी नहीं है।
4 जिलों के कप्तान ऐसे भी हैं, जिनके पास 5 साल पहले प्रॉपर्टी थी,लेकिन मौजूदा समय में कुछ नहीं है।इनमें दो महिला अफसर भी शामिल हैं।
प्रदेश के 68 जिलों में कौन पुलिस कप्तान-कितना अमीर है?
किसके पास सबसे ज्यादा खेती है?
किसके पास सबसे ज्यादा मकान और प्लॉट हैं?
पढ़िए पूरी रिपोर्ट…
पहले जानिए एसपी को कितना वेतन मिलता है?
7वें वेतनमान आयोग के अनुसार किसी जिले के SP को उनकी बेसिक सैलरी (56 हजार से 1.50 लाख) के अलावा पे-स्केल के हिसाब से अन्य लग्जरी सुविधाएं भी मिलती हैं।
इनमें घर,सिक्योरिटी,कुक,हाउस हेल्प,गाड़ी,लिमिटेड पेट्रोल और ड्राइवर की सुविधा शामिल है।
बेसिक सैलरी के अलावा कई तरह के भत्ते भी मिलते हैं।
UP के टॉप-5 अमीर SP
– विनोद कुमार
एसपी कन्नौज
– कुल संपत्तिः 9
लखनऊ में दो संपत्ति और चित्रकूट में 7 संपत्ति
– राम सेवक गौतम
एसपी शामली
– कुल संपत्ति : 8
चित्रकूट में चार, लखनऊ में तीन और प्रयागराज में एक संपत्ति
– नीरज कुमार जादौन
एसपी हरदोई
– कुल संपत्ति : 6
जालौन में चार और आगरा में दो संपत्ति
– डॉ. अभिषेक महाजन
एसपी सिद्धार्थनगर
– कुल संपत्ति : 6
कश्मीर में 4 और लखनऊ में दो संपत्ति
– डॉ. दुर्गेश कुमार
एसपी जालौन
– कुल संपत्ति : 6
महराजगंज में 4, लखनऊ व मऊ में 1-1 संपत्ति
(नोट : इसमें पैतृक संपत्ति और नौकरी में आने से पहले की संपत्ति भी शामिल है)
नोएडा और लखनऊ में प्रॉपर्टी खरीदने का क्रेज
प्रॉपर्टी खरीदने के मामले में इन अफसरों के पसंदीदा शहर लखनऊ और नोएडा हैं।
लखनऊ में 17 SP ने मकान और प्लॉट खरीदे हैं।इसमें पड़ोसी जिले जैसे बाराबंकी, सीतापुर के पुलिस कप्तान शामिल हैं।
इन अफसरों ने 26 मकान, प्लॉट और खेती की जमीन खरीदी है।
दूसरी पसंद नोएडा है। प्रदेश के 10 जिलों के एसपी की 17 प्रॉपर्टी नोएडा में हैं।
यहां भी अफसरों ने लग्जरी मकान, दुकान,फ्लैट और प्लॉट खरीदे हैं।
22 जिलों के SP के पास कोई प्रॉपर्टी नहीं
यूपी के 68 जिलों में से 22 पुलिस कप्तानों के पास कोई प्रॉपर्टी नहीं है।
इसमें कासगंज की एसपी अंकिता शर्मा,
झांसी की डीआईजी (जो एसएसपी के पद पर तैनात हैं) सुधा सिंह,
भदोही के एसपी अभिमन्यु मांगलिक और सहारनपुर के एसएसपी रोहित सिंह साजवाण का नाम शामिल है।
अन्य में सुल्तानपुर के कुंवर अनुपम, महाराजगंज के सोमेंद्र मीना, ललितपुर के मोहम्मद मुश्ताक, हापुड़ के ज्ञानंजय सिंह,अलीगढ़ के संजीव सुमन,मथुरा के शैलेश पांडेय, अम्बेडकरनगर के केशव कुमार, अमेठी की अपर्णा कौशिक,बरेली के अनुराग आर्या, बस्ती के अभिनंदन, हमीरपुर की दीक्षा शर्मा,देवरिया के विक्रांत वीर,कुशीनगर के संतोष कुमार मिश्रा,खीरी के संकल्प शर्मा, उन्नाव के दीपक भुकेर, संभल के कृष्ण कुमार और फतेहपुर के पुलिस कप्तान शामिल है।
अब पढ़िए 18 रेंज में कौन SP कितना अमीर
मेरठ रेंज :* सबसे अमीर बागपत एसपी अर्पित विजयवर्गीय के परिवार की प्रॉपर्टी की मौजूदा कीमत 1.92 करोड़ है।
दूसरे नंबर पर मेरठ एसएसपी विपिन टाडा हैं। उनके परिवार की संपत्तियों की मौजूदा कीमत 1.24 करोड़ है।
मेरठ रेंज
– विपिन टाडा
एसएसपी, मेरठ
– कुल संपत्ति : 2
• नोएडा: 1.20 करोड़ का एक घर
• जयपुर, राजस्थानः एक बीघा खेत, कीमत साढ़े चार लाख रुपए, मां की ओर से दान में
– अर्पित विजयवर्गीय
एसपी बागपत
– कुल संपत्ति : 3
• मध्य प्रदेश में 2001 में 21 हजार रुपए में ससुर द्वारा खरीदी गई कृषि भूमि
• मध्य प्रदेश के इंदौर में 736 वर्ग फीट का फ्लैट,पत्नी के नाम जो शादी से पहले खरीदा गया था।
• मध्य प्रदेश में 680 वर्ग मीटर में 18 लाख रुपए में खरीदा गया पत्नी के नाम फ्लैट
– कुंवर ज्ञानंजय सिंह
एसपी हापुड़
– कुल संपत्ति : 0
– श्लोक कुमार
एसपी बुलंदशहर
– कुल संपत्ति : 1
कर्नाटक : पत्नी के साथ मिलकर 2014 में खरीदा गया 42 लाख का फ्लैट
सहारनपुर रेंज :*
सबसे अमीर शामली एसपी रामसेवक गौतम हैं। उनके परिवार की कुल 8 संपत्तियों की मौजूदा समय में कीमत 52 लाख है।
राजधानी लखनऊ में ही उनकी 3 वीआईपी इलाके में प्रॉपर्टी है। इन इलाकों में सुशांत गोल्फ सिटी भी शामिल है।
जहां महज 8 लाख में उन्होंने प्लॉट खरीदना बताया है।
सहारनपुर रेंज
– रोहित सिंह साजवाण
एसपी सहारनपुर
– कुल संपत्ति : 0
– राम सेवक गौतम
एसपी शामली
– कुल संपत्ति : 8
• चित्रकूट में तीन पैतृक भूमि, कीमत 15.5 लाख रुपए
• प्रयागराज में पैतृक भूमि,कीमत 1.5 लाख रुपए
• लखनऊ के मोहनलालगंज में पत्नी के नाम 8 लाख की जमीन
• लखनऊ में पत्नी के साथ मिलकर 2003 में खरीदी गई 14 लाख रुपए की जमीन
• लखनऊ में सुशांत गोल्फ सिटी में पत्नी के नाम खरीदी गई जमीन
• चित्रकूट में पांच लाख रुपए की पैतृक भूमि
– अभिषेक सिंह
एसएसपी मुजफ्फरनगर
– कुल संपत्ति : 1
लखनऊ : विशेष खंड गोमतीनगर में 2018 में खरीदा गया 2 बीएचके मकान,कीमत 80 लाख रुपए
बरेली रेंज :* सबसे अमीर पीलीभीत एसपी अविनाश पांडेय हैं। उनके परिवार की संपत्तियों की मौजूदा कीमत लगभग 2 करोड़ है।
इसमें पत्नी को गिफ्ट में नोएडा में मिली 1.70 करोड़ की प्रॉपर्टी भी शामिल है।
बरेली रेंज
– अनुराग आर्या
एसएसपी बरेली
– कुल संपत्तिः 0
– राजेश द्विवेदी
एसपी शाहजहांपुर
कुल संपत्तिः उपलब्ध नहीं
– बृजेश कुमार सिंह
एसपी बदायूं
– कुल संपत्तिः 2
– लखनऊ में 288 वर्ग मीटर जमीन, कीमत 34 लाख 56 हजार
– लखनऊ में सुशांत गोल्फ सिटी में जमीन कीमत, 19 लाख 22 हजार 400
– अविनाश पांडेय
एसपी पीलीभीत
– कुल संपत्तिः 2
– नोएडा में पत्नी के नाम एक करोड़ 70 लाख रुपए का घर
– नोएडा एक्सटेंशन में 29 लाख 70 हजार रुपए का एक फ्लैट
मुरादाबाद रेंज
सबसे अमीर मुरादाबाद एसपी सतपाल हैं।उनकी संपत्तियों की मौजूदा कीमत 8.69 करोड़ है।दोनों प्रॉपर्टी कृषि भूमि हैं।
दूसरे नंबर पर रामपुर एसपी विद्या सागर मिश्रा हैं। उनके परिवार की संपत्तियों की मौजूदा कीमत 2.60 करोड़ है। इसमें पैतृक संपत्ति भी शामिल है।
मुरादाबाद रेंज
– सतपाल
एसपी, मुरादाबाद
– कुल संपत्ति : 2
हरियाणा में 2006 में 31.46 लाख में पत्नी के नाम खरीदी गई कृषि भूमि
हरियाणा में 2015 में 2.86 करोड़ में पत्नी के नाम खरीदी गई कृषि भूमि
– कृष्ण कुमार बिश्नोई
एसपी संभल
– कुल संपत्ति : 0
– अभिषेक
एसपी बिजनौर
– कुल संपत्ति : 1
गाजियाबाद : 46 लाख रुपए का फ्लैट
– अमित कुमार आनंद
एसपी अमरोहा
– कुल संपत्ति : 3
नोएडा में 2012 में 14.38 लाख में खरीदी गई जमीन
हरियाणा में 2013 में खरीदा गया 40.72 लाख का फार्म हाउस
नोएडा में 2013 में खरीदी गई 25 लाख रुपए की दुकान
– विद्या सागर मिश्रा
एसपी रामपुर
– कुल संपत्ति : 4
बलिया में पैतृक मकान कीमत 20 लाख
लखनऊ के इंदिरानगर में दो लाख रुपए में पत्नी के नाम खरीदी गई जमीन
वाराणसी में 2008 में 15 लाख रुपए में खरीदी गई पत्नी के नाम जमीन
लखनऊ के सरोजनीनगर में फ्लैट, कीमत 74.38 लाख रुपए
आगरा रेंज
सबसे अमीर मैनपुरी एसपी गणेश साहा हैं। उनके परिवार की दो प्रॉपर्टी की मौजूदा कीमत 90 लाख है।
दूसरे नंबर पर फिरोजाबाद एसपी सौरभ दीक्षित हैं।उनकी संपत्ति की मौजूदा कीमत 23 लाख है।
आगरा रेंज
– सौरभ दीक्षित
एसपी, फिरोजाबाद
– कुल संपत्ति : 1
लखनऊ : सुशांत गोल्फ सिटी में 149.94 वर्ग मीटर जमीन, 2024 में खरीदी गई
– गणेश प्रसाद साहा
एसपी, मैनपुरी
– कुल संपत्ति : 2
नोएडा में 87 लाख का फ्लैट
किशनगंज, बिहार में 7 डिसमिल
पैतृक भूमि
– शैलेश पांडेय
एसएसपी मथुरा
– कुल संपत्तिः 0
अलीगढ़ रेंज
सबसे अमीर एटा एसपी श्याम नारायण सिंह है। उनके परिवार की संपत्तियों की मौजूदा कीमत 1.25 करोड़ है। इसमें पैतृक प्रॉपर्टी भी शामिल है।
अलीगढ़ रेंज
– संजीव सुमन
एसएसपी अलीगढ़
कुल संपत्ति : 0
– श्याम नारायण सिंह
एसपी एटा
– कुल संपत्ति : 3
जौनपुर में 60 लाख रुपए की पैतृक संपत्ति
जौनपुर में 10 लाख रुपए का पैतृक घर
– अंकिता शर्मा
एसपी, कासगंज
– कुल संपत्ति : 0
– चिरंजीव नाथ सिन्हा
एसपी, हाथरस
– कुल संपत्ति : उपलब्ध नहीं
कानपुर रेंज
सबसे अमीर कन्नौज एसपी विनोद
कुमार हैं। इनके परिवार की संपत्तियों की मौजूद कीमत 4.07 करोड़ है।इसमें पैतृक संपत्ति भी शामिल है।
दूसरे नंबर पर फतेहगढ़ के एसपी आलोक प्रियदर्शी हैं।उनके परिवार की संपत्तियों की मौजूदा कीमत 2 करोड़ है।पत्नी और स्वयं के नाम पर ये प्रॉपर्टी है।
– कानपुर रेंज
– अबिजीथ आर शंकर
एसपी औरैया
– कुल संपत्ति : 3
केरल में पत्नी के नाम 72 लाख की कमर्शियल प्रॉपर्टी (शादी से पहले की संपत्ति)
केरल में पत्नी के नाम निर्माणाधीन 1 करोड़ 18 लाख रुपए का फ्लैट
लखनऊ में 82 लाख रुपए का फ्लैट
– आलोक प्रियदर्शी
एसपी फतेहगढ़
– कुल संपत्ति : 5
नोएडा में पत्नी के नाम से 2013 में 13 लाख रुपए की खरीदी गई जमीन
गाजियाबाद में 2004 में खरीदा गया 16 लाख का मकान
नोएडा में 2013 में पत्नी के नाम खरीदा गया 55 लाख का मकान
नोएडा में 2019 में 40 लाख रुपए का खरीदा गया मकान
नोएडा में पत्नी के नाम 2021 में खरीदा गया 35 लाख रुपए का मकान
– संजय कुमार
एसएसपी इटावा
– कुल संपत्ति : 1
लखनऊ के आशियाना में 2007 में खरीदी गई 34 लाख की 1935 वर्गफीट जमीन
– विनोद कुमार
एसपी कन्नौज
– कुल संपत्ति : 9
लखनऊ सुशांत गोल्फ सिटी में 2016 में 43 लाख रुपए में खरीदा गया रेजिडेंशियल प्लॉट
चित्रकूट में 2016 में पत्नी के नाम खरीदा गया 28 लाख रुपए का मकान
चित्रकूट में पांच अलग अलग पैतृक संपत्ति जिसकी मौजूदा कीमत 2 करोड़ से ज्यादा बताई गई है
लखनऊ में 15 लाख 50 हजार रुपए में 2004 में खरीदा गया मकान
चित्रकूट में पत्नी के नाम 235.68 वर्ग मीटर आवासीय प्लॉट, कीमत 44.79 लाख रुपए
– बीबीजीटीएस मूर्ति
एसपी कानपुर देहात
– कुल संपत्ति : 2
आंध्र प्रदेश में 267.60 वर्ग मीटर की पैतृक जमीन, कीमत 3.20 लाख रुपए
आंध्र प्रदेश में 300 वर्ग मीटर की पैतृक जमीन, कीमत 10.76 लाख रुपए
झांसी रेंज
सबसे अमीर जालौन एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार हैं।इनके परिवार की 6 संपत्तियों की मौजूदा कीमत 6.55 करोड़ है।इसमें पैतृक संपत्ति भी शामिल है, जो ज्यादातर कृषि भूमि है।
– झांसी रेंज
– डॉ. दुर्गेश कुमार
एसपी जालौन
– कुल संपत्ति : 6
लखनऊ के विराजखंड में 200 वर्ग
मीटर जमीन, जिसे 2004 में 7 लाख रुपए में खरीदा
महाराजगंज में 5000 वर्ग फीट की पैतृक मकान
मऊ में 241.53 वर्गमीटर की पैतृक जमीन
महाराजगंज में 10 एकड़ से अधिक तीन पैतृक कृषि भूमि
– सुधा सिंह
एसपी,झांसी
– कुल संपत्ति : 0
– मोहम्मद मुश्ताक
एसपी, ललितपुर
– कुल संपत्ति : 0
लखनऊ रेंज
सबसे अमीर हरदोई SP नीरज कुमार जादौन हैं। इनके परिवार की संपत्तियों की मौजूदा कीमत 1.61 करोड़ है। इसमें 31 एकड़ कृषि है। वहीं 0.5 एकड़ गैर कृषि भूमि है। इसमें पैतृक संपत्ति भी शामिल है।
– लखनऊ रेंज
– नीरज कुमार जादौन
एसपी हरदोई
– कुल संपत्ति : 6
जालौन में 25 एकड़ पैतृक कृषि भूमि, 0.5 एकड़ पैतृक गैर कृषि भूमि
जालौन में एक पक्का पैतृक मकान, एक कच्चा मकान
आगरा में 6 एकड़ पैतृक कृषि भूमि, एक निर्माणाधीन पैतृक मकान
– संकल्प शर्मा
एसपी लखीमपुर खीरी
– कुल संपत्ति : 0
– यशवीर सिंह
एसपी रायबरेली
– कुल संपत्ति : 2
हरिद्वार में पैतृक मकान
हरिद्वार में पत्नी के साथ मिलकर 2010 में खरीदी गई 10 बीघा जमीन, कीमत 25 लाख रुपए
– चक्रेश मिश्रा
एसपी, सीतापुर
– कुल संपत्तिः 2
लखनऊ के बख्शी का तालाब एरिया
में दो कृषि भूमि, कीमत 71 लाख
– दीपक भूकर
एसपी उन्नाव
– कुल संपत्ति : 0
अयोध्या रेंज
सबसे अमीर बाराबंकी SP दिनेश
कुमार सिंह हैं। इनके परिवार की संपत्तियों की मौजूदा कीमत 2.24 करोड़ है। हालांकि दो प्रॉपर्टी में एक-तिहाई के हिस्सेदार हैं।इसमें पैतृक संपत्ति भी शामिल है।
दूसरे नंबर पर अयोध्या एसपी राजकरण नैय्यर हैं। उनकी एक ही प्रॉपर्टी की मौजूदा कीमत 1.22 करोड़ है।
– अयोध्या रेंज
– केशव कुमार
एसपी अम्बेडकरनगर
– कुल संपत्ति : 0
– अपर्णा रजत कौशिक
एसपी अमेठी
– कुल संपत्ति : 0
– राज करन नय्यर
एसपी अयोध्या
– कुल संपत्ति : 1
लखनऊ के मलिहाबाद में
1.22 करोड़ रुपए की कृषि भूमि
– दिनेश कुमार सिंह
एसपी, बाराबंकी
– कुल संपत्ति : 3
गाजीपुर में 12 एकड़ संयुक्त पैतृक जमीन, एक संयुक्त पैतृक घर
लखनऊ गोमतीनगर विस्तार में
50 लाख रुपए का एक घर 202.81 वर्ग मीटर में
– कुंवर अनुपम सिंह
एसपी सुल्तानपुर
– कुल संपत्ति : 0
प्रयागराज रेंज
सबसे अमीर कौशांबी एसपी बृजेश
कुमार श्रीवास्तव हैं।उनकी तीनों प्रॉपर्टी प्रदेश के सबसे महंगे जिलों में शुमार नोएडा और गाजियाबाद में है।
तीनों की मौजूदा कीमत तो नहीं दर्शायी है। लेकिन, खरीदने के समय तीनों प्रॉपर्टी की कीमत 1.07 करोड़ बताई है।
– प्रयागराज रेंज
– धवल जायसवाल
एसपी, फतेहपुर
– कुल संपत्ति : 0
– बृजेश कुमार श्रीवास्तव
एसपी कौशांबी
– कुल संपत्ति : 3
नोएडा में 2018 में 10 लाख रुपए की कृषि भूमि खरीदी
नोएडा में 2011 में खरीदा गया 57 लाख रुपए का मकान
गाजियाबाद के वैशाली में 2014 में पत्नी के नाम खरीदा 40.25 लाख का फ्लैट
– अनिल कुमार द्वितीय
एसपी प्रतापगढ़
– कुल संपत्ति :2
जयपुर, राजस्थान में दो पैतृक भूमि
चित्रकूट धाम रेंज
सबसे अमीर चित्रकूट एसपी
अरुण कुमार सिंह हैं।तीन प्रॉपर्टी में दो पत्नी के नाम और एक संयुक्त नाम पर खरीदी गई है। तीनों की मौजूदा कीमत 1.70 करोड़ है।
– चित्रकूट धाम रेंज
– अंकुर अग्रवाल
एसपी, बांदा
– कुल संपत्ति : 1
नोएडा के सेक्टर-18 में पत्नी-ससुर के नाम जमीन
– अरुण कुमार सिंह
एसपी चित्रकूट
– कुल संपत्ति : 3
लखनऊ में 2010 में पत्नी के नाम 8 लाख रुपए की जमीन खरीदी
लखनऊ के गोमतीनगर में निर्माणाधीन मकान, कीमत 90 लाख रुपए
लखनऊ में फैजाबाद रोड पर बीबीडी ग्रीन में एक फ्लैट, कीमत 38 लाख रुपए
– दीक्षा शर्मा
एसपी, हमीरपुर
– कुल संपत्ति : 0
– पलाश बंसल
एसपी महोबा
– कुल संपत्ति : 1
दिल्ली में कृषि भूमि, कीमत 1 करोड़ 14 लाख रुपए
वाराणसी रेंज
तीनों एसपी की एक-एक प्रॉपर्टी है।
मौजूदा कीमत के अनुसार सबसे अमीर जौनपुर एसपी डॉ. कौस्तुभ हैं।
पत्नी के नाम पर लखनऊ के सबसे पॉश इलाके में 1.50 करोड़ की प्रॉपर्टी है।
– वाराणसी रेंज
– आदित्य लंगेह
एसपी चंदौली
– कुल संपत्ति : 1
मुरादाबाद में अथॉरिटी से खरीदा गया 216 वर्गमीटर का प्लॉट, कीमत 96.99 लाख रुपए
– इराज राजा
एसपी गाजीपुर
– कुल संपत्ति : 1
आगरा में 2015 में खरीदी गई 167 वर्ग मीटर जमीन
– डॉ. कौस्तुभ
एसपी जौनपुर
– कुल संपत्ति : 1
लखनऊ के गोमतीनगर में 239 वर्ग मीटर जमीन, कीमत 1.5 करोड़ रुपए
आजमगढ़ रेंज
सबसे अमीर बलिया एसपी ओमवीर सिंह हैं। उनके परिवार की कुल 5 संपत्तियों की मौजूदा कीमत 2.59 करोड़ है। इसमें पैतृक प्रॉपर्टी भी शामिल है। इसमें नोएडा में खरीदा गया फ्लैट भी शामिल है, जिसकी मौजूदा कीमत 1.31 करोड़ है।
– आजमगढ़ रेंज
– हेमराज मीणा
एसपी आजमगढ़
– कुल संपत्ति : 1
राजस्थान में आवासीय भूमि, कीमत 8 लाख 25 हजार
– ओमवीर सिंह
एसपी बलिया
– कुल संपत्ति : 5
अमरोहा में 3 हेक्टेयर पैतृक संपत्ति
मेरठ में 350 यार्ड जमीन
नोएडा में 1.31 करोड़ का घर
बुलंदशहर में 8 एकड़ पैतृक संपत्ति, पैतृक घर
– इलामारन जी
एसपी मऊ
– कुल संपत्ति : 1
तमिलनाडु में 55 लाख रुपए का घर जिसे 2016 में खरीदा गया
मिर्जापुर रेंज
सबसे अमीर एसपी सोनभद्र अशोक मीना हैं। उनकी एक ही प्रॉपर्टी है। इसकी मौजूदा कीमत 38 लाख रुपए है।
दूसरे नंबर पर मिर्जापुर एसपी सोमेन बर्मा हैं। उनकी संपत्ति की मौजूदा कीमत 32.79 लाख रुपए है।
– मिर्जापुर रेंज
– अभिमन्यु मांगलिक
एसपी भदोही
– कुल संपत्ति : 0
– सोमेन बर्मा
एसपी,मिर्जापुर
– कुल संपत्ति : 1
लखनऊ में 127.83 वर्ग मीटर में जमीन
– अशोक कुमार मीणा
एसपी सोनभद्र
– कुल संपत्ति : 1
जयपुर, राजस्थान में आवासीय भूमि, कीमत 38 लाख रुपए
गोरखपुर रेंज
सबसे अमीर गोरखपुर एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर हैं। उनके परिवार की दो संपत्तियों की मौजूदा कीमत 92.48 लाख रुपए है। दोनों खरीदी गई प्रॉपर्टी है।
– गोरखपुर रेंज
– विक्रांत वीर
एसपी देवरिया
– कुल संपत्ति : 0
– डॉ.गौरव ग्रोवर
एसएसपी गोरखपुर
– कुल संपत्तिः 2
लखनऊ के वृंदावन में 62.48 लाख की जमीन
नोएडा में मकान, कीमत 30 लाख रुपए
– संतोष कुमार मिश्रा
एसपी कुशीनगर
– कुल संपत्ति : 0
– सोमेंद्र मीणा
एसपी महराजगंज
– कुल संपत्ति : 0
देवी पाटन रेंज
सबसे अमीर बहराइच एसपी राम
नयन सिंह हैं। इनकी संपत्तियों की मौजूदा कीमत 4 करोड़ है। इसमें गोमतीनगर में 3 करोड़ का लग्जरी मकान पैतृक कृषि भूमि भी शामिल है।
– देवी पाटन रेंज
– राम नयन सिंह
एसपी, बहराइच
– कुल संपत्ति : 2
सुल्तानपुर में 10 बीघा पैतृक जमीन, कीमत 1 करोड़ रुपए
गोमतीनगर में मकान, कीमत 3 करोड़ रुपए
– विकाश कुमार
एसपी बलरामपुर
कुल संपत्ति : 0
– विनीत जायसवाल
एसपी गोंडा
– कुल संपत्ति : 1
गोमतीनगर में एक रेजिडेंशियल
प्लॉट, कीमत 92 लाख 24 हजार
– घनश्याम
एसपी श्रावस्ती
– कुल संपत्ति : 3
अयोध्या के मिल्कीपुर में 20 लाख की दो पैतृक कृषि भूमि
प्रयागराज में 90 लाख रुपए कीमत की दो बीघा पैतृक कृषि भूमि
बस्ती रेंज
सबसे अमीर सिद्धार्थनगर एसपी अभिषेक महाजन हैं। इनके परिवार की कुल 6 संपत्तियों की मौजूदा कीमत 1.61 करोड़ है। इसमें पैतृक संपत्ति भी शामिल है।
– बस्ती रेंज
– अभिनंदन
एसपी, बस्ती
– कुल संपत्तिः 0
– सत्यजीत गुप्ता
एसपी संत कबीर नगर
– कुल संपत्तिः 2
नोएडा में दो प्लॉट, कीमत 5 लाख
रुपए, 2013 में खरीदा
– डॉ. अभिषेक महाजन
एसपी सिद्धार्थनगर
– कुल संपत्तिः 6
कश्मीर में 60 लाख रुपए की 3 पुश्तैनी जमीन
कश्मीर में 80 लाख का पुश्तैनी मकान
लखनऊ के सरोजनीनगर में पत्नी के नाम 6 लाख 30 हजार रुपए में खरीदी गई जमीन
लखनऊ के काकोरी में 13 लाख 75 हजार रुपए की खरीदी गई जमीन