रावली के नजदीक मंडली गांव के एक खेत में बुधवार शाम करीब 5 बजे भूसे के ढेर सहित खेत में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग से करीब 8 से 10 ट्रॉली भूसा जलकर राख हो गया। वही खेत की नोलाई भी जल गई। सूचना पर पहुँचे ग्रामीणों ने पानी से भरे टैंकरों के माध्यम से आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद दमकल को सूचना दी गई। इसके बाद करीब 2 घण्टे की कड़ी मशक्कत कर आग को काबू में किया गया। किसान घासी लाल मीणा ने बताया कि आग लगने के कारणों से अब मवेशियों को खिलाने के लिए चारा नहीं बचा है। खेत में भूसे के ढेर आग की चपेट में आने से पूरा भूसे का ढेर जल गया है।