A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

डाक्टर प्रमोद कुमार बने पीयू कार्य परिषद के सदस्य

जौनपुर । वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर की कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने डॉ प्रमोद कुमार को कार्य परिषद का सदस्य नामित किया है। इनका कार्यकाल मार्च 2026 तक है। वर्तमान में डॉ. प्रमोद कुमार, पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर स्थित रज्जू भैया संस्थान के रसायन विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष हैं। डॉ. प्रमोद कुमार विश्वविद्यालय के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर रहे है। डॉ प्रमोद कुमार उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा वित्त पोषित दो शोध परियोजनाओं पर कार्य कर रहे हैं।
विदित हो कि डॉ. कुमार का 15 वर्षों से अधिक का शोध और शिक्षण कार्य का अनुभव है।

[yop_poll id="10"]
Show More

राज कुमार सेठ

मैं एक प्राइवेट टीचर हूँ। पत्रकारिता मेरा शौक है।
Back to top button
error: Content is protected !!