?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़धमतारीसबसे हाल की खबरेंस्थानीय समाचार

नव पदस्थ एसपी सूरज सिंह परिहार (भा.पु.से.) ने पुलिस अधीक्षक धमतरी का किया पदभार ग्रहण

जिले के राजपत्रित अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर उनके अधिनस्थ थाना-चौकियों की ली जानकारी

IMG 20250421 WA0020श्रवण साहू,धमतरी। राज्य शासन द्वारा धमतरी पुलिस अधीक्षक का कार्यभार सूरज सिंह परिहार को सौंपते हुए आंजनेय वार्ष्णेय को पुलिस अधीक्षक जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के पद स्थापित करने का आदेश जारी किया था।उक्त पदस्थापना आदेश पश्चात आज दिनांक 21.04.2025 के अपरान्ह सत्र में पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय ने नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार को धमतरी पुलिस अधीक्षक का पदभार सौंपा।सर्व प्रथम गार्ड ऑफ ऑनर लिया गया।

कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त नवपदस्थ एसपी धमतरी सूरज सिंह परिहार ने जिले के राजपत्रित अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर उनके अधिनस्थ थाना-चौकियों की जानकारी लेते हुए क्षेत्र की गतिविधियों से अवगत हुए,उन्होंने बेसिंग पुलिसिंग को पुख्ता करने और अपराधों की रोकथाम और निराकरण करने की दिशा में तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए। सूरज सिंह परिहार वर्ष 2015 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी है।इसके पूर्व कोरिया जिला एवं नए जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही के प्रथम पुलिस अधीक्षक एवं राज्यपाल एडीसी के पद पर भी कार्य कर चुके हैं।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणिशंकर चन्द्रा,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एसडीओपी. नगरी) शैलेंद्र पांडेय, डीएसपी.सुश्री मीना साहू, सुश्री मोनिका मरावी, एसडीओपी. रागिनी मिश्रा,रक्षित निरीक्षक दीपक शर्मा सहित सभी राजपत्रित अधिकारी व जिला पुलिस कार्यालय के अधिकारीगण मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!