A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

सेवानिवृत्त सैनिकों एवं ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन शहीद स्मृति द्वार में भ्रष्टाचार के विरोध में जताया रोष

जिला संवाददाता हरिओम की रिपोर्ट  सेवानिवृत्त सैनिकों एवं ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा

ज्ञापन शहीद स्मृति द्वार में भ्रष्टाचार के विरोध में जताया रोष मैनपुरी, 21 अप्रैल 2025 –

IMG 20250422 080052

ग्राम नगला टांक में

प्रशासनिक

शहीद स्मृति द्वार निर्माण में भ्रष्टाचार,

लापरवाही एवं स्थानीय स्तर पर हो रही राजनीतिक

साजिशों के विरोध में आज जनपद के सेवानिवृत्त सैनिकों,

सम्मानित ग्रामीणों एवं समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ के

पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर विरोध

प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी महोदय को एक

शिकायती ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में मंडल

अध्यक्ष समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ कर्नल जागेश्वर सिंह,

ग्राम प्रधान सुरेश बाबू यादव, कुसुमा देवी (शहीद रामाधार

सिंह यादव की पत्नी), उर्मिला देवी, यदुवीर सिंह, नेत्रपाल

सिंह, प्रेमविलास सिंह, जर्मन सिंह, रमेश सिंह, राकेश

यादव, सुभाष यादव, राजेश यादव, अनोज, प्रवीण, अंशू,

अमरपाल, शिवपाल, घनश्याम, तिलक सिंह, बमबरक्ष एवं

राजवीर सिंह सहित कई गणमान्य लोग शामिल रहे।

ज्ञापन में शहीद की स्मृति के साथ किए गए अपमानजनक

कृत्य, निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार, बिना अनुमति दूसरी

शहीद पटिया लगाए जाने जैसे मामलों की उच्चस्तरीय

जांच की मांग की गई है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!