?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले की

एसआरके कॉलेज में “एक राष्ट्र, एक चुनाव” विषय पर महिला सम्मेलन, महिलाओं का दिखा जोश

एसआरके कॉलेज में “एक राष्ट्र, एक चुनाव” विषय पर महिला सम्मेलन, महिलाओं का दिखा जोश

फिरोजाबाद:
आज एसआरके (SRK) कॉलेज परिसर में “एक राष्ट्र, एक चुनाव” विषय पर आयोजित भव्य महिला सम्मेलन में महिलाओं का उत्साह देखते ही बना। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं शामिल हुईं, जिससे आयोजन ऐतिहासिक और प्रेरणादायक बन गया।

मुख्य अतिथियों के रूप में आगरा की महापौर हेमलता दिवाकर और फिरोजाबाद की महापौर कामिनी राठौर ने शिरकत की। दोनों ने “एक राष्ट्र, एक चुनाव” की जरूरत पर जोर देते हुए इसे लोकतंत्र को सशक्त करने वाला कदम बताया। उन्होंने बताया कि इस प्रणाली से चुनावी खर्च में कमी आएगी, प्रशासनिक बोझ घटेगा और देश के विकास की गति को बल मिलेगा।

सम्मेलन के दौरान महिलाओं ने देश की राजनीतिक एकता में अपनी भागीदारी को रेखांकित किया और इस विचार को समर्थन देने की बात कही। साथ ही, कार्यक्रम ने नारी सशक्तिकरण और राजनीतिक जागरूकता को नई दिशा देने का कार्य भी किया।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जहां सभी उपस्थित महिलाओं ने सामूहिक चुनाव प्रणाली को समर्थन देने की शपथ ली।

Back to top button
error: Content is protected !!