A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेखरगोनताज़ा खबरमध्यप्रदेश

भीकनगांव सेक्टर में किया गया पोषण पखवाड़े का आयोजन

खरगोन वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ अपडेट

भीकनगांव सेक्टर में किया गया पोषण पखवाड़ा का आयोजन

 

📝🎯खरगोन से अनिल बिलवे की रिपोर्ट…

1745339936281174533993671322 अप्रैल को परियोजना भीकनगांव अंतर्गत सेक्टर भीकनगांव में परियोजना अधिकारी राजेश केरावत के मार्गदर्शन में पोषण पखवाडा का आयोजन किया गया। पोषण पखवाडा का मुख्य उददेश्य कुपोषण को खत्म करना है। यह अभियान 8 अप्रैल से 22 अप्रैल 2025 तक केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों में कुपोषण को कम करना है। पोषण पखवाड़ा एक महत्वपूर्ण अभियान है जो कुपोषण को खत्म करने और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने में मदद करता है। यह अभियान महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को पोषण के महत्व के बारे में जागरूक करने और उन्हें स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। गर्भावस्था के 1000 दिनों का मतलब है गर्भाधान से बच्चे के 02 साल पूरे होने तक का समय। यह अवधि बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण होती है। इस दौरान माँ के स्वास्थ्य और पोषण का बच्चे के भविष्य पर गहरा प्रभाव पड़ता है। कार्यक्रम में सेक्टर पर्यवेक्षक भारती शारदे विकासखंड समन्वयक प्रविण नायक एवं आंगनवाडी कार्यकर्ताए उपस्थित थी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!