A2Z सभी खबर सभी जिले की

खेत से मिला युवक का शव

शरीर पर चोट के निशान, पुलिस जांच में जुटी

सिद्धार्थनगर के जोगिया उदयपुर कोतवाली क्षेत्र के तुरकौलिया में एक गेहूं के कटे खेत से 24 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान खेसरहा थाना क्षेत्र के गुलहौरिया निवासी सलाहुद्दीन पुत्र शहाबुद्दीन के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं।

IMG 20250424 071045

एएसपी सिद्धार्थ ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तक मृतक के परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मामले में उचित धाराओं में केस दर्ज किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखी गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!