
फ़िरोज़ाबाद में मानवधिकार सहायता संघ ने पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में निकाला केंडल मार्च
फ़िरोज़ाबाद।
पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के विरोध में देशभर में आक्रोश का माहौल है। इसी क्रम में रविवार देर शाम करीब 7 बजे फ़िरोज़ाबाद के अटल पार्क में मानवधिकार सहायता संघ द्वारा केंडल मार्च निकाला गया।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए और पाकिस्तान व आतंकवाद के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। केंडल मार्च के माध्यम से संघ के कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने आतंकी हमले में शहीद हुए निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले देशों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। कार्यक्रम का नेतृत्व मानवधिकार सहायता संघ के पदाधिकारियों द्वारा किया गया।



