A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनरसिंहपुरमध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री जनकल्याण- संबल योजना की अनुग्रह सहायता राशि का वितरण 30 अप्रैल को मुख्यमंत्री द्वारा सिंगल क्लिक से करेंगे हितग्राहियों के खातों में राशि अंतरित

मुख्यमंत्री जनकल्याण- संबल योजना की अनुग्रह सहायता राशि का वितरण 30 अप्रैल को

मुख्यमंत्री द्वारा सिंगल क्लिक से करेंगे हितग्राहियों के खातों में राशि अंतरित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में 30 अप्रैल को धार जिले के उमरबन में मुख्यमंत्री जनकल्याण- संबल योजना की अनुग्रह सहयता के हितग्राहियों को हितलाभ वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा यह सहायता राशि का वितरण सिंगल क्लिक कर डीबीटी के माध्यम से सीधे हितग्राहियों के खाते में किया जायेगा। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण प्रदेश में किया जायेगा।

 

जिला मुख्यालय के एनआईसी कक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। इसके अलावा जिले की समस्त जनपद पंचायतों व नगरीय निकायों में आयोजित कार्यक्रमों में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जायेगा। कार्यक्रम में पंजीकृत श्रमिकों तथा हितलाभ प्राप्तकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित की जायेगी। यह जानकारी श्रमपदाधिकारी नरसिंहपुर ने दी है।

 

 

Back to top button
error: Content is protected !!