A2Z सभी खबर सभी जिले की

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर जिला ब्राह्मण महासभा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन पांच विप्रजनों ने किया रक्तदान, युवाओं में दिखा उत्साह

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर जिला ब्राह्मण महासभा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन
पांच विप्रजनों ने किया रक्तदान, युवाओं में दिखा उत्साह

फिरोजाबाद, — जिला ब्राह्मण महासभा (पंजीकृत) फिरोजाबाद द्वारा अक्षय तृतीया व भगवान परशुराम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर जिला चिकित्सालय में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज सेवा एवं मानवता के प्रति योगदान देना रहा, जिसमें ब्राह्मण समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महासभा के जिलाध्यक्ष पं. शिवकुमार शर्मा एवं डॉ. विवेक दुबे द्वारा संयुक्त रूप से की गई। आयोजन की संपूर्ण व्यवस्था युवा जिलाध्यक्ष पं. गोपाल दुबे के नेतृत्व में की गई।

रक्तदान करने वालों में सबसे पहले पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी, शोभायात्रा अध्यक्ष तरुण उपाध्याय, युवा जिलाध्यक्ष गोपाल दुबे, यश दुबे एवं अमित शर्मा शामिल रहे। पांच विप्रजनों द्वारा किए गए इस पुनीत कार्य से युवाओं में रक्तदान के प्रति जागरूकता का संदेश गया।

कार्यक्रम में महिला जिलाध्यक्ष पं. मिथिलेश वशिष्ठ, पं. दिनेश वशिष्ठ, पं. विकास दुबे, महानगर अध्यक्ष प्रदीप शर्मा गुड्डा, राघवेंद्र शर्मा टैनी, अरुण शर्मा, प्रशांत वशिष्ठ कान्हा, अनुराग राष्ट्रवादी, कृष्णकांत वशिष्ठ, अमित उपाध्याय, अश्वनी शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने इस अवसर पर कहा कि “रक्तदान महादान है, और ब्राह्मण समाज सदैव मानव सेवा में अग्रणी रहा है। ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है।”

कार्यक्रम पूर्णतः सफल रहा और समस्त आगंतुकों ने जिला ब्राह्मण महासभा की इस पहल की सराहना की।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!