विकास और जल कल्याण के लिए समर्पित भाजपा डबल इंजन सरकार
विकास और जनकल्याण के लिए समर्पित भाजपा की डबल इंजन सरकार। आज संसदीय क्षेत्र धार के उमरबन में प्रदेश सरकार की महत्त्वाकांक्षी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत आयोजित भव्य विवाह समारोह में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री Dr Mohan Yadav जी के मुख्य आतिथ्य में 2100 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने सिंगल क्लिक के माध्यम से मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की पहली किश्त तथा संबल योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को राशि का हस्तांतरण किया। साथ ही धार लोकसभा क्षेत्र के समग्र विकास हेतु 1800 करोड़ रुपयों से अधिक लागत की धार माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना सहित अनेक विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री जी द्वारा 77 करोड़ की लागत से सेमल्दा-मनावर मार्ग से नर्मदा नदी पर बनने वाले पुल और 200 करोड़ की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भी भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया। धार लोकसभा क्षेत्र को मिली इन विकासपरक सौगातों के लिए मैं अपनी समस्त जनता एवं आदिवासी भाई-बहनों की ओर से माननीय मुख्यमंत्री जी का हृदय से आभार प्रकट करती हूँ। Bharatiya Janata Party (BJP) Narendra Modi PMO India Amit Shah J.P.Nadda BJP Madhya Pradesh #Dhar #