उत्तर प्रदेशबस्ती

हत्या से सम्बंधित अभियुक्त बादल को थाना नगर पुलिस द्वारा आलाकत्ल चाकू के साथ किया गया गिरफ्तार।

✍️अजीत मिश्रा✍️

एसपी बस्ती अभिनन्दन के निर्देश पर हत्या से सम्बंधित अभियुक्त बादल को थाना नगर पुलिस द्वारा आलाकत्ल चाकू के साथ किया गया गिरफ्तार।

बस्ती यूपी।।
थाना नगर पुलिस द्वारा थाना नगर पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 96/25 धारा 103(1) BNS से सम्बंधित वांछित अभियुक्त बादल पुत्र रमाकांत निवासी बढ़नी थाना नगर जनपद बस्ती को हत्या के कुछ ही घंटे के बाद बढ़नी कप्तानगंज मार्ग से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया पुलिस ने अभियुक्त बादल पुत्र रमाकांत निवासी बढ़नी थाना नगर जनपद बस्ती को गिरफ्तार कर उसके पास से आला कतल चाकू 1 अदद,मोबाईल 1 अदद किया बरामद।
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम मे थानाध्यक्ष नगर देवेन्द्र सिंह थाना नगर, SI बृजमोहन सिंह थाना नगर, हेड कांस्टेबल उमेशचन्द्र राय थाना नगर, लव सिंह कांस्टेबल, प्रमोद साहनी थाना नगर वीरेन्द्र यादव थाना नगर जनपद बस्ती शामिल रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!