A2Z सभी खबर सभी जिले की

द्रक की चपेट में आने से बाइक सवार बाबू की दर्दनाक मौत एक अन्य गंभीर

जौनपुर
स्थानीय थाने के सामने मंगलवार की रात को डीसीएम ट्रक की चपेट में आने से आकर बाइक सवार सिंचाई विभाग के 51 वर्षीय बाबू की मौत हो गयी।तथा एक अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ट्रक चालक भाग कर थाने के अंदर चला गया।
जौनपुर मुख्यालय में सिंचाई विभाग में आनंद कुमार पुत्र पतिराज बाबू पद पर तैनात थे। वे क्षेत्र के जगदीशपुर में मकान बनाकर रहते है। उनका पैतृक घर जलालपुर के हरिपुर गांव में है। आनंद कुमार मंगलवार की रात को जफराबाद थाने के सामने स्थित एक मैरेज लॉन में अपने परिचित के शादी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वहां से खाना खाकर बाइक से अपने ऑफिस में तैनात कम्प्यूटर आपरेटर रंजीत साहनी पुत्र स्वर्गीय भगवान दास निवासी मियांपुर थाना लाइनबाजार के साथ घर लौट रहे थे। दोनो लॉन से बाइक से जैसे ही जौनपुर वाराणसी मुख्य मार्ग पर पहुंचे।उसी समय जौनपुर से वाराणसी की तरफ जा रही डीसीएम ट्रक ने बाइक को अपने चपेट में ले लिया।आनंद कुमार तथा रंजीत कुमार बाइक सहित गिर गए।आनंद कुमार की मौके पर मौत हो गयी।रंजीत साहनी गम्भीर रूप से घायल हो गए।पुलिस ने घायल को जिला चिकित्सालय भिजवाया।जहा रंजीत की हालत गम्भीर देख कर चिकित्सक ने ट्रामा सेंटर बीएचयू रेफर कर दिया।मृतक आनंदकुमार का शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।आनंद के दो पुत्र तथा एक पुत्री है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

[yop_poll id="10"]
Show More

राज कुमार सेठ

मैं एक प्राइवेट टीचर हूँ। पत्रकारिता मेरा शौक है।
Back to top button
error: Content is protected !!