A2Z सभी खबर सभी जिले की

महुली में जुमे की नमाज के बाद लगे ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारे, नमाजियों ने जलाया PAK PM का पुतला।

InShot 20250509 180704934

महुली सोनभद्र (राकेश कुमार कन्नौजिया)_
भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच आज सोनभद्र के विंढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत महुली में जुमे की नमाज के बाद नमाजियों ने पाकिस्तान के पीएम का पुतला जलाया।
यही नहीं नमाजियों ने पाकिस्तान की हरकत को शर्मनाक और कायराना बताते हुए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। इसके साथ ही हिंदुस्तान जिंदाबाद के भी नारे लगे।

पाकिस्तान के आतंकी ठिकाने तबाह होने पर मुस्लिमों ने मनाई खुशी

पाकिस्तान में आतंकी ठिकाने तबाह होने पर महुली के मुस्लिमों ने शुक्रवार को भी खुशी मनाई। स्वागत में तिरंगा यात्रा निकालने के साथ ही पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।IMG 20250509 WA0040

भारतीय सेना के शौर्य को सलाम किया गया। स्पष्ट रूप से कहा गया कि मुस्लिम देश की सेना के साथ खड़े हैं। खून की भी जरूरत पड़ी तो दिया जाएगा।
महुली मस्जिद से लेकर आदर्श इंटरमीडिएट कालेज की गली में आपरेशन सिंदूर सफल रहने की खुशी में तिरंगा यात्रा निकाली गई। लोगों से कहा पाकिस्तान ने ही पहलगाम में आतंकी हमला करवाया था। बेगुनाह लोगों की हत्याएं की गई।IMG 20250509 WA0037 1

महुली में जुमे की नमाज के बाद नमाजियों ने पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला जलाया और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। नमाजियों ने पाकिस्तान की कायराना हरकतों की निंदा की और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए। पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों के तबाह होने पर मुस्लिमों ने खुशी मनाई और भारतीय सेना के साथ खड़े रहने का संकल्प लिया।

इस रैली में महुली के इस्लाहुल मुसलेंमीन अंजुमन कमेटी महुली के सदर क्लामुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि पाकिस्तान में आतंकी पाले जाते हैं। उन्हीं आतंकियों ने पहलगाम में हमला किया।
भारतीय सेना ने शौर्य दिखाते हुए कुछ ही मिनटों में पाकिस्तान में जाकर उसके आतंकी ठिकाने तबाह कर दिए। उन्होंने कहा भारत के मुस्लिमों का पाकिस्तान से कोई लेनादेना नहीं है।सेकरार अहमद जिला उपाध्यक्ष बसपा ने कहा कि पाकिस्तान को भारतीय सेना अच्छा सबक सिखाया है।
और कहा कि पहलगाम में हुए हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कह दिया था बदला ऐसा लिया जाएगा पाकिस्तान कभी भूलेगा नहीं।
पाकिस्तान को उसके घर में घुसकर उसके आतंकी ठिकाने नष्ट भारतीय सेना कर रही है। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था में विंढमगंज थाने से पुलिस मुस्तैद रहे।इस मौके पर हाफिज सिकंदर रिजवी,एकलाख हुसैन,मंसूर आलम,शाहशाह आलम,सहित सैकड़ों मुस्लिम उपस्थित रहे।

IMG 20250509 WA0040

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!