
राजू बैरागी 9977480626
शासन द्वारा चलाए गए 90 दिवसीय जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत आज शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नरसिंहगढ़ परिसर में निर्मित जल संचय कुंड में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड नरसिंहगढ़ के मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम MSW/BSW के छात्र-छात्रा, परामर्शदाता एवं विकासखंड समन्वयक द्वारा श्रमदान कर साफ सफाई की गई l

विकासखंड समन्वयक खजान सिंह ठाकुर के नेतृत्व में परिषद के सदस्यों ने कुंड की सफाई की एवं दीवार लेखन कर जागरूकता अभियान चलाया l जिसमें समस्त परामर्शदाता एवं छात्र-छात्रा समिति के सदस्यों के साथ कॉलेज परिसर मे सभी की सहभागिता रही इस अवसर पर सभी ने बढ़-चढ़कर श्रमदान किया l






