A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेजबलपुरडिंडोरीनरसिंहपुरबालाघाटभोपालमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

जिले की होनहार: गृह विज्ञान में जागेश्वरी ने गाड़ा सफलता का झंडा, टॉप-10 में बनाई जगह

IMG 20250512 192214वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ 🌐 

मंडला MP हेमंत नायक✍️

मंडला मध्य प्रदेश न्यूज़ नैनपुर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नैनपुर की छात्रा जागेश्वरी मसराम ने 12वीं कक्षा (गृह विज्ञान संकाय) में 90.4% अंक प्राप्त कर जिले के टॉप-10 में स्थान बनाया है। 500 में से 452 अंक हासिल कर उन्होंने विद्यालय में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

श्री पन्नालाल मसराम की सुपुत्री जागेश्वरी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गृह विज्ञान शिक्षिका श्रीमती निशा धुवारे, श्रीमती नेहा कामड़े और श्रीमती बंदना झा को दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और माता-पिता के आशीर्वाद से यह मुकाम हासिल हुआ है।

इस वर्ष विद्यालय के गृह विज्ञान संकाय का परिणाम शानदार रहा। 23 छात्राओं में से 10 ने 75% से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 19 प्रथम और 2 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुईं। यह परिणाम विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और छात्राओं की मेहनत का प्रतीक है।

प्राचार्य एवं स्टाफ ने जागेश्वरी को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उनकी यह उपलब्धि अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!