A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

तेजस्वी सिंह बनी जिले की टापर

जौनपुर13 मई ।उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा तेजस्वी सिंह ने सीबीएसई के मंगलवार को इंटर के घोषित रिजल्ट में 99.4 प्रतिशत अंक पाकर जनपद की टॉपर बनी।उनकी सफलता से पूरे विद्यालय परिवार में हर्ष व्याप्त हो गया है।
रामपुर थाना क्षेत्र के सरायडीह गांव निवासी दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता अमित कुमार सिंह एडवोकेट शहर के रूहट्टा मुहल्ले में परिवार के साथ रहते है।अमित की पत्नी सुनीता कुमारी बिहार के जमुई में जूनियर हाईस्कूल में अध्यापिका है।इनकी दो संतान है।बड़ी बेटी तेजस्वी सिंह इंटर की तथा पुत्र सिद्धांत सिंह हाइस्कूल में थे।तेजस्वी सिंह के परिणाम की खबर सुनते ही परिवार में खुशी व्याप्त हो गयी।सभी ने तेजस्वी को मिठाई खिलाकर बधाई व शुभकामनाएं दिया।स्कूल की तरफ से तेजस्वी को प्रधानचार्य डॉ ब्रूनो डी नाजरेथ,उप प्रधानचार्य कृष्णा यादव आदि ने मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दिया।प्रबन्धक शिवेंद्र प्रताप सिंह ने तेजस्वी सिंह के इस सफलता पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना किया

Show More

राज कुमार सेठ

मैं एक प्राइवेट टीचर हूँ। पत्रकारिता मेरा शौक है।
Back to top button
error: Content is protected !!